फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   crime,amroha

रोडवेज बस के परिचालक से रुपये छीनकर भागे ऑटो चालक को दबोचा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
crime,amroha
गजरौला (अमरोहा)। रोडवेज बस में सवार हुए ऑटो चालक ने परिचालक से रुपये छीन लिए और धीमी गति से चल रही बस से कूदकर भाग निकला। आरोपी चालक इसके बाद दूसरी बस में सवार हो गया। इधर, बस के चालक और परिचालक ने शोर मचाते हुए उसका पीछा किया। लोगों की मदद से आरोपी को धर दबोचा। आरोपी गाजियाबाद के लोनी से दिल्ली गोल चक्कर तक वह ऑटो चलाता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लूट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ये घटना शुक्रवार सुबह आठ बजे की है। सीओ मंडी धनौरा अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पीतल नगर डिपो की बस दिल्ली से मुरादाबाद जा रही थी। बस का परिचालक अभिषेक दीक्षित निवासी माहौली सीतापुर यात्रियों के टिकट बना रहा था। बस चौपला पर आकर रुकी। इस बीच बस में सवार युवक ने परिचालक से रुपये छीन लिए और कूदकर भाग निकला। शोर मचाते हुए परिचालक ने उसका पीछा किया। चालक इरशाद ने बस रोक दी। वह भी पीछे दौड़ा। इधर पकड़े जाने से बचने के लिए बदमाश एक अन्य बस में चढ़ गया। मगर चालक, परिचालक शोर मचाते हुए उस बस में चढ़ गए और आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस पहुंची। आरोपी को थाने ले जाया गया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम इरफान पुत्र मोहम्मद रजा निवासी साहिबाबाद, गाजियाबाद बताया। परिचालक ने उसके खिलाफ तहरीर दी है। आरोपी के खिलाफ लूट और बरामदगी का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है। आरोपी ने बताया हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में उसकी रिश्तेदारी है। वह वहीं जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed