{"_id":"5fe6352d8ebc3e3f7d1e207a","slug":"crimas-day-celebrated-jpnagar-news-mbd373912388","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेभु यीशु मसीह ने दुनिया को दिया प्यार का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेभु यीशु मसीह ने दुनिया को दिया प्यार का संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। जिले के गिरजाघरों में क्रिसमस पर विशेष प्रार्थना हुई। मसीही समाज के लोगों ने उपवास रखकर प्रार्थना की और प्रभु यीशु के अंतिम सात वचनों का संस्मरण किया। धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों ने सेंटा क्लाज बनकर उपहार बांटे। इस दौरान चर्चों की भव्यता देखते बन रही थी। दिन भर क्रिसमस की शुभकामनाओं का सिलसिला चलता रहा।
शहर के बड़ा बाजार स्थित मैथोडिस्ट चर्चा में सुबह 10 बजे से 3 बजे तक कार्यक्रम आयोजित हुए। फादर रेव्ह एडगर सिंह ने विश्व की शांति-भाईचारा मेल-मिलाप बढ़ाने के लिए प्रार्थना सभा कराई। प्रभु यीशु की उपासना की। चर्च की भव्यता देखते ही बन रही थी। इस दौरान पवित्र बाइबल से पटवाचन के साथ क्रूस की उपासना और विशेष प्रार्थना की गई। फादर ने बताया कि क्रिसमस पर हर साल गिरजाघर में प्रभु के दुख और उनके बलिदान को याद के तौर पर मनाते हैं। क्योंकि यीशु ने मानव मुक्ति का कार्य अपने मरण द्वारा पूर्ण किया। बताया कि कैसे कुछ लोगों ने प्रभु यीशु को कष्ट पहुंचाया था, फिर भी प्रभु ने अपने परम पिता परमेश्वर से उनको माफ करने की गुजारिश की थी। कहा कि प्रभु यीशु मसीह की शिक्षाएं मानव जीवन को नैतिकता प्रदान करती हैं और एक आदर्श जीवन बनाती है। प्रभु यीशु मसीह ने दुनिया को प्यार का संदेश दिया। फादर ने यीशु मसीह के जन्म दिवस पर पवित्र बाइबल से आत्मिक संदेश दिया। इस दौरान भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। प्रभु यीशु के सात वचनों को प्रस्तुत किया गया। फादर ने सभी से प्रभु यीशु मसीह की शिक्षा को अपनी जिंदगी में अमल लाने का आह्वान किया। कहा कि सहनशीलता के साथ एक-दूसरे को क्षमा करने वाला होना चाहिए। एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। प्रेम से रहना चाहिए। इस दौरान योगेश एलर्डन मसीह, अमित मसीह और रोबिन मसीह आदि मौजूद रहे। इसके अलावा जोया, रजबपुर और नौगांवा सादात सहित जिले के सभी चर्चाओं में कार्यक्रम आयोजित हुईं और विशेष प्रार्थना कराई गईं।