फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   cricket match

अमरोहा रेड और मुरादाबाद बी ने जीते लीग के मैच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
cricket match
अमरोहा। अंडर-19 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग के दो मैच खेले गए। पहला मैच द आर्यंस जोया में अमरोहा रेड और अमरोह ब्लू के बीच खेला गया। दूसरा मैच मुरादाबाद ए और मुरादाबाद बी के बीच डीएनएस में खेला गया। दोनों मौचों में टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ।
विज्ञापन

पहले मैच में अमरोहा रेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित 40 ओवर के मेच में 9 विकेट खोकर 224 रन बनाए। टीम के लिए उज्ज्वल गुप्ता ने 68, चंद्रेश सेनी ने 53 और जुल्करनैन ने नाबाद 25 रनों की पारी खेली। अमरोहा ब्लू के लिए इसरजीत ने 5 और अदनान ओर पारस धिल्लो ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष का पीछा करते हुए अमरोहा ब्लू की टीम 128 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए शावेज ने 35 और अझरूद्दीन ने 26 रन बनाए। अमरोहा रेड के लिए अरबाज ने 4 और मन्नान ने 2 विकेट झटके। यह मैच अमरोहा रेड ने जीत लिया।
विज्ञापन

दूसरा मैच डीएनएस के मैदान में मुरादाबाद ए और मुरादाबाद बी के बीच खेला गया। मुरादाबाद ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 108 बनाए। जिसमें गोविंद ने 24 और प्रदीप ने 22 रन बनाए। मुरादाबाद बी के लिए अरबाज मंसूरी ने 4 विकेट लिए। लक्ष का पीछा करते हुए मुरादाबाद बी ने 5 विकेट से मैच जीत लिया। इसमें जीशान, करीम और अजहर ने 1-1 विकेट लिया। मैच के दौरान डीएसए के सचिव पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता, कोच बदरूद्दीन सिद्दीकी, मोहम्मद हसीन (बादशाह) अमन लिट, चमन सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed