फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Cricket: Bareilly won the trophy by defeating Meerut

क्रिकेट : बरेली ने मेरठ को हराकर जीती ट्रॉफी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Cricket: Bareilly won the trophy by defeating Meerut
बछरायूं में बरेली की टीम ट्राफी कके साथ विजयी मुद्रा में। आयोजक - फोटो : आयोजक
बछरायूं (अमरोहा)।
विज्ञापन

कस्बे में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को फाल्कन बरेली और राधा गोविंद मेरठ की टीम के बीच खेला गया। बेहद रोमांचक मैच में बरेली की टीम ने मैच की आखिरी बॉल पर विजयी शॉट लगाकर ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया। विजेता टीम के खिलाड़ी सूर्या को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
टॉस जीतकर मेरठ की टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। मेरठ के बल्लेबाजों की शुरुआत धीमी रही। मेरठ की पूरी टीम 20 ओवर में 151 रन पर ही आउट हो गई। मेरठ की ओर से श्रीकांत प्रजापति ने सर्वाधिक 70 रन बनाए। वहीं, रोहित और अभिषेक ने 20-20 रन बनाए। बरेली के सूर्या ने चार, शुभ और नीशू ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बरेली की टीम के बल्लेबाजों ने बेहद संभलकर खेलना शुरू किया गया। इसमें बरेली का रन रेट बढ़ता चला गया। मैच की आखिरी गेंद पर बरेली की टीम को तीन रन बनाने थे। टीम के शिवकुमार राठी ने आखिरी गेंद को चार रन के लिए बाहर भेजकर खिताब टीम के नाम कर लिया।
विज्ञापन

टीम के शिवकुमार राठी ने 70 और सूर्य ने 21 रन बनाए। मेरठ की ओर से नमन ने तीन व विनीत ने दो विकेट लिए। सूर्या को मैन ऑफ द मैच चुना गया। सूर्या को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज व गेंदबाज का पुरस्कार भी दिया गया। बसपा नेता नौशाद अली अंसारी ने बरेली टीम के कप्तान आजम को दी। इस मौके पर अहमरउददीन, सदफ, जीशान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed