{"_id":"6249f1894ac9813c9321d214","slug":"cow-smuggalar-reached-in-police-station-jpnagar-news-mbd4235582135","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनकाउंटर के डर से गले में तख्ती डालकर थाने पहुंचा गोकशी का आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनकाउंटर के डर से गले में तख्ती डालकर थाने पहुंचा गोकशी का आरोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोया। एनकाउंटर मेें मारे जाने के डर से गोकशी का आरोपी गले में तख्ती डालकर खुद ही कोतवाली पहुंच गया। यहां आरोपी ने सीओ के सामने समर्पण करते हुए कसम खाई कि अब वह कभी गोकशी नहीं करेगा। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पांयती कला निवासी जीशान गोकशी के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशें दे रही थी। लेकिन वह नहीं मिला था। रविवार दोपहर डिडौली कोतवाली परिसर में सीओ सदर विजय कुमार राणा व एसओ सुनील मलिक लोगों की शिकायत सुन रहे थे। इस दौरान आरोपी गले में तख्ती डालकर कोतवाली पहुंच गया। हाथ जोड़ कर नीचे बैठ गया। उसके गले में पड़ी तख्ती पर लिखा था कि मैं जीशान पुत्र इस्लाम निवासी गांव पांयती कलां थाना डिडौली गोकुशी का मुल्जिम हूं। सभी प्रकार के अपराध से तौबा करता हूं तथा पुलिस के सामने समर्पण करता हूं। इस दौरान पुलिस ने उसके पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान जीशान ने बताया कि उसे डर था कि कहीं पुलिस एनकाउंटर न कर दे। कान पकड़कर माफी मांगी और कहा कि मुझे जेल भेज दो। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। थाना प्रभारी सुनील मलिक का कहना है कि गोकशी के मामले में फरार चल रहे आरोपी ने आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया है।