फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   cousin kidnapped the teenager

परिजनों के साथ मिलकर मौसेरे भाई ने किया किशोरी का अपहरण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
cousin kidnapped the teenager
अमरोहा। स्कूल के काम से घर से निकली किशोरी का उसके मौसेरे भाई ने अपने परिजनों के साथ मिलकर अपहरण कर लिया। काफी खोजबीन करने पर परिजनों को मौसा के घर किशोरी होने का सुराग मिला। इस पर परिजनों ने रामपुर पहुंचकर आरोपियों से किशोरी को उन्हें सुपुर्द करने का कहा। इस पर आरोपियों ने किशोरी के मौसरे भाई से उसकी जबरदस्ती शादी कराने की धमकी दी। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मुल्लाना में एक मजदूर का परिवार रहता है। किशोरी के पिता के मुताबिक उनकी नाबालिग बेटी पांच मार्च को सवा छह बजे स्कूल के काम से घर से निकली थी, लेकि न देर शाम तक घर नहीं लौटी। परिजनों के तलाश करने पर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने की जानकारी मिली। लिहाजा परिजन आरोपियों के घर पहुंचे और किशोरी को उन्हें सौंपने को कहा, लेकिन आरोपियों ने इनकार कर दिया। आरोपियों ने किशोरी के मौसेरे भाई के साथ जबरदस्ती शादी करने की धमकी दी। इस पर पीड़ित पिता ने इसकी शिकायत नगर कोतवाली में की। इस पर इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मौसेरे भाई असद, उसके पिता जिकरुल, मां आबिदा और भाई हारून निवासी बब्लपुरी निकट मियां वाली मस्जिद आलिम-सलीम होटल के सामने रामपुर के खिलाफ अपहरण और धमकी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed