{"_id":"6169cd5bd4fd3a79e14673c6","slug":"cousin-brothers-fight-over-tubewell-electricity-bill-payment-jpnagar-news-mbd406281520","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूबवेल के बिजली बिल भुगतान को लेकर चचेरे-तहेरे भाइयों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूबवेल के बिजली बिल भुगतान को लेकर चचेरे-तहेरे भाइयों में मारपीट
विज्ञापन
अमरोहा। ट्यूबवेल के बिल का भुगतान करने को लेकर चचेरे-तहेरे भाइयों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों में फायरिंग की भी चर्चा है। पीड़ित पक्ष ने घटना की वीडियो बना ली। इस मामले में पुलिस ने चार सगे भाइयों सहित नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
यह मामला रजबपुर थानाक्षेत्र के पीपली कलां के मझरा समंदपुर की मंढैया का है। थानाध्यक्ष शिवचरन सिंह ने बताया कि गांव में नरेंद्र सिंह का परिवार रहता है। ट्यूबवेल के बिल को लेकर उनका चचेरे भाई धर्मवीर, राजकुमार, जितेंद्र और संजीव से विवाद चल रहा है। आरोप है कि 13 अक्तूबर को बिल के विवाद को खत्म करने के लिए दोनों पक्षों में पंचायत हुई थी। तभी दौरान चारों भाइयों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। हवाई फायरिंग करने का भी आरोप है। इस दौरान नरेंद्र सिंह के बेटे ने फायरिंग की वीडियो बना ली। इंस्पेक्टर के मुताबिक शिकायत के आधार पर धर्मवीर, राजकुमार, जितेंद्र और संजीव को नामजद और चार-पांच अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। प्रकरण की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
--