फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Couple murder case: Innocent girl kept sobbing night near dead bodies of her parents, eyes filled with tears

दंपती हत्याकांड: माता-पिता के शवों के पास रातभर सिसकती रही मासूम, जिसने भी देखा दर्दनाक मंजर उसकी भर आईं आंखें

Thu, 09 May 2024 03:51 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 09 May 2024 03:51 PM IST
सार

हसनपुर में पति-पत्नी के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने जांच की ताे पता चला कि महिला की हत्या की गई थी, जबकि युवक का शव फंदे से लटका मिला। दोनों शवों के पास ही उनकी बेटी रातभर सिसकती रही।

विज्ञापन
Couple murder case: Innocent girl kept sobbing night near dead bodies of her parents, eyes filled with tears
Amroha couple murder case - फोटो : संवाद

विस्तार

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लीपुर मिलक में दंपती के शव मिले हैं। महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई, जबकि पति का शव फंदे से लटका मिला। दंपती के शव के पास रातभर बेटी सिसकती रही। सिसकते-सिसकते उसे कब नींद आ गई यह पता नहीं चला।

विज्ञापन


सुबह ग्रामीणों ने उसे मचान पर सोते हुए से उठाया। मुनेश के पिता भगवत सिंह का कहना है कि मंगलवार की देर रात मुनेश अपनी पत्नी और बेटी के साथ फत्तेहपुर से अपने घर नहीं पहुंचा। वह सीधे ही खेत पर पहुंच गया।
विज्ञापन


वह घर की बजाय खेत पर ही क्यों पहुंचा? इसका कारण समझ नहीं आया है। रात में किसी समय मुनेश की पत्नी प्रवेश की हत्या हुई होगी। इसके बाद मुनेश की भी जान चल गई। मुनेश का शव उसी मचान पर लटक रहा था, जिस पर उसकी छह वर्षीय बेटी दिवांशी सो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि मात्र दस मीटर की दूरी पर ही मुनेश की पत्नी का शव पड़ा था। माता-पिता के शव के पास रातभर छह वर्षीय बेटी सिसकती रही। ना वह रोई और ना ही उसने गांव जाने का प्रयास किया। घटना आसपास के गांवों में कौतूहल का विषय बनी हुई है।

दस दिन पहले हरियाणा से मजदूरी करके लौटा था मुनेश

कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लीपुर मिलक निवासी मुनेश सिंह परिवार के साथ मजदूरी करता था। बताते हैं कि करीब दस दिन पहले ही वह पत्नी एवं बच्चों के साथ हरियाणा में मजदूरी करने के बाद गांव लौटा था। आठ दिन पहले गांव अल्लीपुर मिलक में ही उसके साढ़ू के घर एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुआ था।

कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लीपुर मिलक में जिस खेत में पति-पत्नी के शव मिले। उस खेत में मैंथा की फसल है। यह खेत मुनेश ने अपने ममेरे भाई से बटाई पर ले रखा था। फसल को छुट्टा पशुओं से बचाने के लिए खेत के चारों ओर लोहे के तारों से तारकशी कर रखी थी। 

लोहे के तारों में मिला महिला के बालों का गुच्छा 

शव के पास ही लोहे के कांटेदार तारों में महिला के बालों का गुच्छा उलझा मिला। जिसे फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य के रूप अपने पास रखा है। इसके अलावा महिला के गले की हसली और मुनेश का मोबाइल भी वहीं से बरामद हुआ है। घटनास्थल को देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे महिला की हत्या से पहले उसके साथ मारपीट की गई है।

मां और पिता के बीच हुई मारपीट: पुलिस
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सनोज प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिस पूछताछ में मुनेश की छह वर्षीय बेटी दिवांशी ने बताया कि मां और पिता के बीच मारपीट हुई थी। काफी देरतक मारपीट होती रही। जिससे मां की मौत हो गई और इसके बाद पिता ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि बच्ची की बातों में कितनी सच्चाई है। तमाम बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed