{"_id":"606cb7ca8ebc3ee64917de4b","slug":"country-liquor-caught-hasanpur-news-mbd3854772107","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाताओं को लुभाने को ले जाई जा रही देसी शराब पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाताओं को लुभाने को ले जाई जा रही देसी शराब पकड़ी
विज्ञापन
हसनपुर पुलिस ने बरामद की देसी शराब।
- फोटो : HASANPUR
हसनपुर। पंचायत चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए ले जाई जा रही देसी शराब पुलिस ने पकड़ ली। मामले में ग्राम प्रधानी के दावेदार माने जा रहे एक व्यक्ति समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्रधानी का दावेदार निवर्तमान प्रधान का पति भी है। आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगी हुई है।
सोमवार रात करीब को पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव करनपुर माफी में स्थित देसी शराब के ठेके से एक बोरा में भरकर देसी शराब ले जाने की तैयारी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। शराब के ठेके से कुछ दूरी पर ई रिक्शा व चालक खड़ा था। पूछताछ में ई रिक्शा चालक अपने अपना नाम चंद्रसैन निवासी रामपुर भूड़ बताया। कहा कि गांव के ही दो व्यक्तियों ने शराब के ठेके से शराब खरीदकर मेरे पास रख दी और कुछ देर में आने के लिए कहा है। चेक किया गया तो एक प्लास्टिक के बोरे में 162 देसी शराब के पव्वे बरामद किए गए। जिनकी कीमत करीब तेरह हजार रुपये है। बताते हैं कि ग्राम प्रधानी के चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए शराब को ले जाने की तैयारी थी। कोतवाल संजय तोमर ने बताया कि गांव रामपुर भूड़ निवासी चंद्रपाल, ई रिक्शा चालक चंद्रसैन और कुलदीप के खिलाफ उत्तर प्रदेश उत्पाद-शुल्क/आबकारी अधिनियम-60 के तहत केस दर्ज किया गया है। दिव्यांग ई रिक्शा चालक चंद्रसैन को थाने से ही जमानत दे दी गई। आरोपी चंद्रपाल प्रधानी की दावेदारी कर रहा है।
शराब के ठेके का लाइसेंस निरस्त कराने की तैयारी
हसनपुर। कोतवाल संजय तोमर ने बताया कि गांव करनपुर माफी से बरामद 162 पव्वे देसी शराब पास में ही सरकारी देसी शराब के ठेके से खरीदकर ले जाई जा रही थी। एक व्यक्ति को शराब के ठेके से इतनी ज्यादा शराब नहीं दी जा सकती। शराब के सेल्समैन ने भी नियमों का उल्लंघन किया है। आबकारी इंस्पेक्टर से संबंधित शराब के ठेके का लाइसेंस निरस्त कराने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा गया है। संवाद