फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Councilor candidate of Ward 17 died due to illness in Hasanpur

Amroha News: हसनपुर में वार्ड 17 के सभासद प्रत्याशी की बीमारी से मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Councilor candidate of Ward 17 died due to illness in Hasanpur
हसनपुर (अमरोहा)। नगर पालिका परिषद के लिए सभासद प्रत्याशी की बीमारी के चलते मौत हो गई। उनके समर्थकों में मायूसी छा गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद 25 वार्ड हैं। वार्ड 17 इस बार महिला के लिए आरक्षित हुआ था। वार्ड से 30 वर्षीय आशिया बी पत्नी मुंतजिम ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराया था। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहीं थीं। रविवार सुबह को उनकी मौत हो गई। जिससे उनके समर्थकों व परिवार के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। करीब आठ माह पहले उनकी शादी हुई थी। वह पेट संबंधित बीमारी से जूझ रही थी। अभी कोई बच्चा भी नहीं है। बताते हैं कि वार्ड में चार प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे। जिनमें आशिया बी, नीलोफर, मिथलेश व सकीना मैदान में थे। लेकिन अब आशिया बी की मौत होने से तीन प्रत्याशी रह गए हैं। प्रत्याशी की मौत से वार्ड की चुनाव प्रक्रिया भी प्रभावित हो सकती है। इस संबंध में अधिकारी नियमानुसार चुनाव कराने की बात कह रहे हैं। उप जिला अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि वार्ड प्रत्याशी की मौत की सूचना प्राप्त हुई है। इस संबंध में जो भी प्रक्रिया नियमानुसार होगी। उसे पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed