फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   corona virus suspected

13 अन्य लोगों के संपर्क में थे कोरोना संक्रमित भाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
corona virus suspected
गजरौला (अमरोहा)। दिल्ली में तब्लीगी जमात से लौटे दो सगे भाई हसनपुर एवं सिहाली जागीर के 13 अन्य लोगों के संपर्क में भी थे। इसके अलावा ये अपने परिवार के चार सदस्यों के साथ भी घर में कई दिन तक रहे थे। इन दोनों की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद संपर्क वाले परिजनों एवं अन्य लोगों में भी संक्रमण की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस ने सभी का परीक्षण कराए जाने का अनुरोध एसपी डा. विपिन ताडा से किया है।
विज्ञापन

गुरुवार को नगर के मोहल्ला लक्ष्मी नगर निवासी दो सगे भाइयों की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद से औद्योगिक नगरी में खलबली है। दोनों अपने परिवार के साथ ही घर में रह रहे थे। परिवार में बूढ़े माता-पिता, महिला और एक किशोरी है। बताते हैं कि पुलिस ने दोनों के मोबाइल की रिपोर्ट खंगाली तो पता चला कि वे हसनपुर के 11 और सिहाली जागीर के दो अन्य लोगों के भी संपर्क में भी थे। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि कहीं ये सभी भी संक्रमित न हों। यही वजह है कि इन सभी की जांच कराने का अनुरोध एसपी से किया गया है। उधर, मोहल्ला लक्ष्मी नगर में ही एक परचून की दुकान पर दोनों भाई रोजाना ही काफी देर तक बैठा करते थे। इसलिए वहां रहने वालों के भी होश उड़े हुए हैं। इनका कहना है कि वे लॉकडाउन के दौरान कई बार वहां से सामान खरीदने गए तो दोनों वहीं बैठे मिले और उन्होंने उन्हें सामान भी पकड़ाया था।
विज्ञापन

घर-घर जांच को लगाईं 16 टीमें
गजरौला। स्वास्थ्य विभाग ने नगर के मोहल्ला लक्ष्मी नगर में दो युवकों में कोरोना वायरस के लक्षण पाए जाने की पुष्टि होने के बाद मोहल्ले में रहने वाले प्रत्येक परिवार के स्वास्थ्य की जांच का कार्य शुरू करा दिया गया। शुक्रवार को सीएचसी अधीक्षक डा. योगेंद्र सिंह ने बताया कि जांच के लिए महिलाओं की 16 टीमें लगाई गई हैं। 510 परिवार वाले इस मोहल्ले में घर-घर जाकर लोगों से जानकारी जुटाई जा रही हैं। वहीं मोहल्ले में गुरुवार की रात से कई-कई बार सैनिटाइजर का छिड़काव भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed