{"_id":"5e63e0828ebc3eead15d8038","slug":"corona-virus-affect-holi-festival-jpnagar-news-mbd3425451124","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में चढ़ा होली का रंग, लोगों में कोरोना का खौफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में चढ़ा होली का रंग, लोगों में कोरोना का खौफ
विज्ञापन
अमरोहा में होली के मद्देनजर दुकान पर सजा अबीर-गुलाल।
- फोटो : JPNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। रंगों का त्योहार होली दस मार्च को हैं। रंग, अबीर के साथ पिचकारी और मुखौटों से सजे बाजारों पर होली के रंग चढ़ गए हैं। तो वहीं लोगों में कोरोना वायरस का खौफ दिखाई पड़ रहा है। रंग, अबीर-गुलाल चाइनीज न हो, इसलिए खरीदारी से बच रहे हैं। मुख्य बाजार में रंग, अबीर और पिचकारियों की भरमार है, लेकिन खरीदारों में कमी को देखकर दुकानदार मायूस हैं। विभिन्न तरह से रंगों की जगह लोगों में भारतीय हर्बल गुलाल की मांग देखी जा रही है।
बाजार में मोटू पतलू और एयर गन की पिचकारियां बच्चों को खूब लुभा रही हैं। बैलून वाली पिचकारियां भी बाजार में हैं। बाजार में फिल्मी हस्तियों के मुखौटों के साथ क्रिकेट और अन्य खिलाड़ियों के मुखौटे सजे हुए हैं। इसके अलावा रंग और अबीर गुलाल सजा हुआ है। रंगों के साथ हर्बल रंग भी बाजार में उपलब्ध हैं। मिकी-डोनाल्ड जैसे कई कार्टून इन पिचकारियों पर छपे हुए हैं। लेकिन कोरोना वायरस की वजह से चीन आयात सामान की सप्लाई बाधित होने के कारण होली पर देशी पिचकारी और रंगों की मांग बढ़ गई है। बड़ा बाजार में होली के आइटम बेचने वाले सुधीर गुप्ता ने बताया कि आम तौर पर होली से दो महीने पहले से ही चाइनीज आइटम के आर्डर दिए जाते थे। इसके बाद माल की सप्लाई शुरू हो जाती थी, लेकिन इस बार कोरोना वायरस का असर बाजार पर पड़ा है। एक तो चीन से माल नहीं आया और दूसरा जो बचा हुआ स्टॉक है, लोग उसे भी नहीं खरीद रहे हैं।
दोगुने हुए देशी पिचकारी के दाम
अमरोहा। देशी पिचकारी, हर्बल रंगों, गुब्बारों और पानी के साथ रंग बरसाने वाले विभिन्न प्रकार के खिलौनों की मांग बढ़ गई है। जो पिचकारी 50 रुपये तक की मिल जाती थी, अब वह देशी पिचकारी 100 रुपये तक बिक रही है। पिछले सालों के मुकाबले बाजार में ग्राहकों की संख्या कम देखी जा रही है।
विज्ञापन
इनकी मांग हुई कम
अमरोहा। एक ओर जहां देशी आइटम की मांग बड़ी तो दूसरी ओर कुछ आइटम की मांग में कमी आई है। रंग खेलने से पहले लगाने वाली क्रीम, आर्टिफीशियल बाल, चश्मा आदि भी खूब बिकता था, लेकिन अब मांग नहीं हैं।
मौसम में भी उतार चढ़ाव
अमरोहा। मौसम में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जबकि तीन दिन बाद होली का त्योहार है। करीब दस दिनों से मौसम अनिश्चिता बना हुआ है। कभी तेज धूप हो रही है तो कभी बादल छा जा रहे हैं। वहीं बिन मौसम बारिश से तापमान में गिरावट आ गई है। इसके चलते लोगों पर होली का रंग नहीं चढ़ पा रहा है।