फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   corona testing

गाजियाबाद में पॉजिटिव मिले युवक टीएमयू में दोबारा सैंपल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
corona testing
अमरोहा। गाजियाबाद के निजी लैब की जांच में कोरोना संक्रमित पाए गए युवक की टीएमयू में दोबारा सैंपल लिया गया है। युवक के परिवार के आठ सदस्यों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर सदस्यों का सैंपल कराया जाएगा। फिलहाल युवक का टीएमयू में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

शहर का एक युवक लाइट डेकोरेशन का काम करता है। युवक को कुछ दिनों से सिर में दर्द की शिकायत थी। मंगलवार को परिजन उसे गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने निजी लैब में उसकी कोरोना की जांच कराई। बुधवार को आई रिपोर्ट में युवक कोरोना संक्रमित पाया गया। रिपोर्ट आने के बाद निजी अस्पताल ने उसे भर्ती करने से मना कर दिया। बाद में परिजन युवक को गाजियाबाद से लेकर टीएमयू हास्पिटल पहुंचे। जहां उसे भर्ती कराया गया। गुरुवार को युवक का टीएमयू में दोबारा सैैंपल लिया गया। वहीं अमरोहा में उसके संपर्क में रहे परिवार के आठ लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर इन लोगों का भी सैंपल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed