फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   corona report negative

राहत : 519 सैंपलों की आई रिपोर्ट, कोई पॉजिटिव नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
corona report negative
अमरोहा। साप्ताहिक लॉकडाउन का दूसरा दिन जिले के लिए राहत भरा रहा। लखनऊ से आई 519 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव रही। कोई संक्रमित नहीं पाया गया। जिले में चौदह दिन बाद कोरोना पॉजिटिव की रफ्तार थमी है। जुलाई 19 दिनों में ये दूसरा मौका है, जब कोई पॉजिटिव मरीज नहीं मिला। इससे पहले चार जुलाई कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला था।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार दिनों दिन तेज होती जा रही है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जुलाई के 19 दिनों में जिले में 187 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। जबकि इस महीने में अभी बारह दिन बचे हैं। वहीं रविवार को लखनऊ से 519 सैंपलों की रिपोर्ट अमरोहा पहुंची। सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही। कोई संक्रमित नहीं पाया गया। इस महीने चार जुलाई के बाद दूसरी बार निगेटिव रिपोर्ट आई। जबकि बाकी तारीखों में हर दिन पॉजिटिव केस मिले हैं। इससे कोरोना की रफ्तार पर एक दिन का विराम लगा है। रिपोर्ट निगेटिव होने स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। हालांकि अभी 2168 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

सीएमओ के चालक की हार्ट अटैक से मौत
अमरोहा। सीएमओ के चालक की शनिवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। चालक अतर सिंह को शनिवार रात सीने में दर्द की शिकायत हुई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उनकी मौत हो गई। कोरोना की आशंका होने पर उनका ट्रूनेट मशीन से जांच कराई गई। रिपोर्ट निगेटिव आने पर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed