फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   corona positive

एक परिवार के सात सदस्यों समेत 22 लोग कोरोना संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
corona positive
अमरोहा। कोरोना संक्रमितों की रफ्तार में तेजी आ गई है। जिले में बुधवार को बाइस नए कोरोना पॉजिटिव केस मरीज मिले। संक्रमितों में चार स्वास्थ्य कर्मी, दो फैक्ट्री मजदूर, एक बुजुर्ग महिला और एक दिल्ली से लौटा एंबुलेंस चालक शामिल हैं। 22 पॉजिटिव में एक ही परिवार के सात सदस्य हैं। जबकि दो लोग प्राइवेट लैब की जांच में संक्रमित पाए गए है। इसके साथ जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 259 हो गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मरीजों का मिलना जारी है। पॉजिटिव केस घटने की बजाए दिन प्रति दिन बढ़ने लगे हैं। हर दिन नए केस सामने आ रहे हैं। बुधवार को लखनऊ से 197 सैंपलों की रिपोर्ट अमरोहा पहुंची। इसमें 166 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव रही। वहीं 11 लोगों के दोबारा सैंपल किए जाएंगे। जबकि बीस लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। संक्रमितों में तीन सरकारी और एक प्राइवेट अस्पताल की स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। एक स्वास्थ्य कर्मी का पूरा परिवार पॉजिटिव मिला है। स्वास्थ्य कर्मी और उसके मां-पिता, पत्नी, तीन भतीजे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा दिल्ली से लौटा एंबुलेंस चालक, दो फैक्ट्री मजदूर, एक बुजुर्ग महिला भी कोरोना संक्रमित मिली है। जबकि दो लोग प्राइवेट लैब की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। बाइस संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। सभी संक्रमितों को कोविड हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 259 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed