फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   corona

कोरोना संक्रमित महिला की मौत, 25 लोग मिले संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
corona
अमरोहा। बुधवार को कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई है। महिला का टीएमयू हास्पिटल में इलाज चल रहा था। जबकि 25 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जिले में बढ़ रही मौतों के आंकड़े से जिला प्रशासन में खलबली मची है। अबतक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं संक्रमित मरीजों की संख्या 1452 हो गई है। कुल 294 केस एक्टिव चल रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को सरकारी लैब में प्रतीक्षारत सैंपलों रिपोर्ट नहीं आई है। जिलेभर में एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 835 लोगों की जांच की गई। इसमें 25 लोग संक्रमित पाए गए। जबकि 21 अगस्त को संक्रमित मिलीं नौगांवा सादात क्षेत्र की महिला की टीएमयू अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सीएमओ डॉ. मेघ सिंह ने बताया कि बुधवार को जिले में 25 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1452 हो गई है। कुल 294 केस एक्टिव चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed