फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Corona: Health department on alert, 10 beds reserved at district hospital and 5 beds reserved at CHC

कोरोना : स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल में दस और सीएचसी पर पांच-पांच बेड रिजर्व

Wed, 28 May 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 28 May 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Corona: Health department on alert, 10 beds reserved at district hospital and 5 beds reserved at CHC
अमरोहा। देश में कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा है। हालांकि, अभी तक अधिकारिक रूप से विभाग की ओर से कोई दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं। लेकिन, सभी सीएमओ ने सीएचसी प्रभारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिला अस्पताल में दस और सीएचसी पर पांच-पांच बेड रिजर्व किए गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि एहतियात के तौर पर जिले में कोरोना से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार है। जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ऑक्सीजन सिलिंडर और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को सुचारू रखने के लिए कहा गया है। ऑक्सीजन प्लांट को भी एक्टिव मोड पर रखने के लिए निर्देशित किया गया है। पिछली कोरोना लहर में कोविड मरीजों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने हर संभव प्रयास किए थे।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग के पास भी पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले में पर्याप्त ऑक्सीजन की व्यवस्था है। सप्ताह भर पहले ही ऑक्सीजन प्लांट को चेक किया गया था। सभी ठीक चल रहे हैं। शासन से निर्देश मिलते ही लोगों की जांच करानी शुरू कर दी जाएगी। साथ ही जरूरत पड़ने पर बाहर से आने वाले लोगों की निगरानी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में दवाइयां हैं। लोगों को कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है। जनपद में दस ऑक्सीजन प्लांट हैं जो सभी चालू हालत में हैं। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि इन प्लांटों से हर मिनट 4,696.7 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन होगा। इसके लिए लोगों को सांस की दिक्कत नहीं होगी। मालूम रहे कि सोमवार तक देश में कोरोना के नए उप वेरिएंट के एक हजार से ज्यादा मरीज मिल गए हैं। जबकि, सात लोगों की जान चली गई है।
------------------

यह लक्षण हैं तो तुरंत कराएं जांच
-खांसी, बुखार और सर्दी।
-कमजोरी होना।
-थका हुआ महसूस होना।
-बलगम के साथ खांसी होना।
-बेचैनी महसूस होना।
-भूख में कमी का आना।
-सांस लेने में कठिनाई का होना।
--------------------
हसनपुर में कोरोना से निपटने की पूरी तैयारी
हसनपुर। सीएचसी कोरोना की संभावित मामलों से निपटने के लिए तैयार है। अस्पताल में पर्याप्त जांच सुविधाएं उपलब्ध हैं। ऑक्सीजन प्लांट को नियमित रूप से संचालित कर उसकी कार्यक्षमता सुनिश्चित की जा रही है।

सीएचसी प्रभारी डॉ. ध्रुवेंद्र सिंह ने बताया कि अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए एक विशेष वार्ड तैयार किया गया है। वार्ड में ऑक्सीजन व अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं हैं। अस्पताल में रोजाना एक या दो संदिग्ध मरीज पहुंच रहे हैं, जिनकी कोरोना जांच की जा रही है। अस्पताल में दवाओं और जांच किट का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए, मेडिकल स्टाफ की सभी छुट्टियां रद्द हैं। अस्पताल प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और सभी जरूरी इंतजाम दुरुस्त रहें। मंगलवार को भी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ध्रुवेंद्र सिंह ऑक्सीजन प्लांट को चालू करते हुए मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed