{"_id":"5f134fde8ebc3e9f720d2024","slug":"corona-hasanpur-news-mbd3562802175","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमित बस चालक से जुड़ी चेन, परिवार के तीन और पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमित बस चालक से जुड़ी चेन, परिवार के तीन और पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर। क्षेत्र के रहने वाले संक्रमित सरकारी बस चालक से कोरोना की चेन जुड़ी है। उसके संपर्क में आए परिवार के तीन और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसको लेकर मोहल्ले के लोगों में खलबली मची हुई है। उधर, पूर्व स्वास्थ्य कर्मी से भी चेन जुड़ी है। उसका अधिवक्ता बेटा भी संक्रमित मिला है। स्वास्थ्य की टीम संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश कर रही है।
पांच दिन पूर्व रहरा सीएचसी क्षेत्र के एक गांव निवासी सरकारी बस चालक मेें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद उसके संपर्क में रहे परिवार के अन्य लोगों के सैंपल जांच के लिए भेज गए थे। रहरा सीएचसी प्रभारी डा. सौरभ त्यागी ने बताया कि संक्रमित बस चालक की उन्नीस वर्षीय बेटी व परिवार के ही छह वर्षीय व दस वर्षीय बच्चे में संक्रमण की पुष्टि हुई है। उधर, गांव के संक्रमित युवक के पिता व बुआ में भी संक्रमण सामने आया है। इसके अलावा हसनपुर ब्लॉक में पूर्व चिकित्साकर्मी के अधिवक्ता बेटे में भी संक्रमण हुआ है। जबकि सप्ताहभर पूर्व कोरोना संक्रमित वृद्धा के मोहल्ले के एक महिला व व्यक्ति में भी संक्रमण हुआ है। वृद्धा से भी कोरोना की चेन बनी है। वृद्धा की बहू व बेटी में पहले ही संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। हसनपुर सीएचसी प्रभारी डा. अमित बरू ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में रहने वाले लोगों की तलाश की जा रही है।