फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Contractual nurse's service terminated in case of newborn baby's foot scorching

सीएचसी में नवजात बच्ची के झुलसने के बाद नर्स की सेवाएं समाप्त

Fri, 01 Jan 2021 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Fri, 01 Jan 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Contractual nurse's service terminated in case of newborn baby's foot scorching
demo pic... - फोटो : pixabay

सीएचसी में रूम हीटर से नवजात बच्ची के पैर झुलसने के मामले में सीएमओ ने संविदा पर तैनात स्टाफ नर्स की लापरवाही मानते हुए उसकी सेवा समाप्त कर दी है। इसके अलावा चिकित्सा अधिकारी से भी जवाब तलब किया है। इससे चिकित्सा कर्मियों में खलबली मची हुई है।

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला राजपूत कॉलोनी निवासी शिवेंद्र शर्मा की पत्नी साक्षी शर्मा ने 27 दिसंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्ची को जन्म दिया था। स्टाफ नर्स ने बच्ची को रूम हीटर के नजदीक लिटा दिया गया था। इससे बच्ची के पैर झुलस गए थे। परिजन उसे आनन-फानन में निजी अस्पताल ले गए थे। बुधवार को बच्ची के पिता ने थाने में तहरीर देकर स्टाफ नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। सीएमओ को भी पत्र भेजकर शिकायत की थी।
विज्ञापन


बुधवार देर रात में ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सौभाग्य प्रकाश और उपजिलाधिकारी विजय शंकर ने शिवेंद्र के घर पहुंच कर परिजनों से बातचीत की थी। गुरुवार सुबह को अपर जिलाधिकारी विनय कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह ने थाने बुलाकर शिवेंद्र से घटना की जानकारी ली। बाद में सीएमओ ने प्रथम दृष्टया लापरवाही का दोषी मानते हुए संविदा स्टाफ नर्स की सेवा समाप्त कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर में रूम हीटर के कारण बच्ची के पैर झुलसने के प्रकरण की गहराई से जांच पड़ताल की गई। प्रथमदृष्टया संविदा स्टाफ नर्स बेबी तहरीमा की लापरवाही सामने आई है। स्टाफ नर्स की सेवा समाप्त कर दी गई है। साथ ही चिकित्सा अधीक्षक से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।
-डॉ. सौभाग्य प्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अमरोहा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed