फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Contractor dies in an accident while returning home from the restaurant

Amroha News: रेस्टोरेंट से घर लौटते समय हादसे में ठेकेदार की मौत

Tue, 03 Jun 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 03 Jun 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Contractor dies in an accident while returning home from the restaurant
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

घर लौटते समय मेला रेस्टोरेंट के ठेकेदार प्रमोद कुमार (35) की हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी भी ठेकेदार को तड़पता छोड़ गए। करीब एक घंटे तक वह तड़पते रहे, लेकिन किसी ने उन्हें अस्पताल नहीं पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। हादसा स्थल पर ठेकेदार की स्कूटी के अलावा एक बाइक खड़ी मिली है। यह बाइक किसकी है, पुलिस जांच कर रही है।

मृतक ठेकेदार प्रमोद कुमार गजरौला थानाक्षेत्र के वरसावाद गांव निवासी किसान लेखराज सिंह के बेटे थे। प्रमोद के परिवार में पत्नी पुष्पा के अलावा तीन बच्चे हैं। तीन भाइयों में सबसे बड़े प्रमोद मेला रेस्टोरेंट पर लगे खाने-पीने के स्टॉल की ठेकेदारी करते थे। परिजनों के मुताबिक प्रमोद रविवार रात साझेदारी ठेकेदारों के साथ रेस्टोरेंट पर थे।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब चार बजे वह स्कूटी से घर के लिए निकले थे। उन्होंने हेलमेट लगा रखा था। वह मोगा रेस्टोरेंट के पास सर्विस रोड पर पहुंचे तो किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। हादसा करने वाले आरोपी उन्हें तड़पता छोड़कर भाग गए। करीब एक घंटे तक प्रमोद कुमार घायल अवस्था में तड़पते रहे, लेकिन किसी ने उन्हें अस्पताल नहीं पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब छह बजे मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रमोद कुमार के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। गंभीर हालात में उन्हें लेकर गजरौला सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ठेकेदार प्रमोद की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी पत्नी पुष्पा का रो-रोकर बुरा हाल है। डॉक्टरों के मुताबिक अगर प्रमोद कुमार को समय से इलाज मिलता तो उनकी जान बच सकती थी। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed