फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Contract workers demonstrated in the municipality office regarding the demands

संविदा कर्मियों ने मांगों को लेकर पालिका कार्यालय में प्रदर्शन किया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Contract workers demonstrated in the municipality office regarding the demands
कर्मचारी भविष्य निधि में जमा राशि को दिलाए जाने की मांग को लेकर नगर पालिका परिषद के संविदा पर काम करने वाले कर्मचारियों ने पालिका कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी कि उनकी निधि का भुगतान दिलाए जाए। अधिशासी अधिकारी ने कहा है कि संविदा कर्मचारियों की मांग पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के तत्वावधान में शुक्रवार को नगर पालिका परिषद में कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि कर्मचारी भविष्य निधि के लिए कटौती की जा रही धनराशि का कोई भी विवरण उनको नहीं दिया जा रहा है। उनका यह भी आरोप था कि भविष्य निधि के लिए काटी जा रही रकम उनके खाते में जमा नहीं की जा रही है। उन्होंने अपनी धनराशि को दिलाने की मांग की। दूसरी ओर अधिशासी अधिकारी मुक्ता सिंह का कहना था कि कर्मचारियों की धनराशि उनके खातों में जमा की जा रही है। वे नकद भुगतान की मांग कर रहे हैं। इस मौके पर सुरजीत, मनोज, दिलीप, महेश, राजकुमार, संजय सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed