फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Consumer privacy is essential while installing door to door smart meters

घर-घर स्मार्ट मीटर लगाते समय उपभोक्ता की गोपनीयता जरूरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 01:51 AM IST
सार

कार्यशाला के अंतिम दिन एनपीटीआई के उप निदेशक डीके शर्मा ने कहा कि बिजली चोरी रोकने के लिए उपभोक्ताओं के घर-घर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। आरके कृष्णम व रोनुल कुमार ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाते समय यह ध्यान रखें कि उपभोक्ता की गोपनीयता बनी रहे। इस मौके पर अधिशासी अभियंता नीरज कुमार, शैलेंद्र गौतम, अमरीश कुमार, एके पांडे, कार्तिक कमल, यशेंद्र कुमार, अपर्णा सिंह, शिवम कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Consumer privacy is essential while installing door to door smart meters

विस्तार

नेशनल पावर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की तीन दिवसीय कार्यशाला के अंतिम दिन इंस्टीट्यूट के उपनिदेशक डीके शर्मा ने कहा कि बिजली चोरी रोकने के लिए हरेक उपभोक्ता के घर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। जिनको लगाने में तमाम चुनौतियां सामने आएंगी। यह ध्यान रखना है कि उपभोक्ता को दिक्कत न हो और उसकी गोपनीयता बनी रहे।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्युत मंत्रालय के नेशनल पावर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट नई दिल्ली की तरफ से बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन किया गया। इसमें मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर और हापुड़ जिलों के अधिशासी अभियंता और एसडीओ शामिल हुए। कार्यशाला के अंतिम दिन एनपीटीआई के उप निदेशक डीके शर्मा ने कहा कि बिजली चोरी रोकने के लिए उपभोक्ताओं के घर-घर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इनको लगाने में उनके सामने तमाम चुनौतियां आएंगी। आरके कृष्णम व रोनुल कुमार ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाते समय यह ध्यान रखें कि उपभोक्ता की गोपनीयता बनी रहे। उसकी कीमत ऐसी रखी जाए, जिसे वहन करने में उपभोक्ता को दिक्कत न हो। सुरक्षा का भी खासा ध्यान रखने के निर्देश दिए, जिससे बिजली चोरी की आशंका न रहे। इस मौके पर अधिशासी अभियंता नीरज कुमार, शैलेंद्र गौतम, अमरीश कुमार, एके पांडे, कार्तिक कमल, यशेंद्र कुमार, अपर्णा सिंह, शिवम कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed