फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Constable posted Saidangali police station suicide Mathura, had gone home talking about marriage

UP Police: सैदनगली थाने में तैनात सिपाही ने मथुरा में की आत्महत्या, लड़की देखने की बात कह गया था घर

Thu, 12 Dec 2024 05:41 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सैदनगली (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सैदनगली (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 12 Dec 2024 05:41 PM IST
सार

सैदनगली थाने में तैनात सिपाही रवि कुमार ने मथुरा स्थित घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह शादी के लिए लड़की देखने की बात कहकर तीन दिन की छुट्टी पर गए थे।

विज्ञापन
Constable posted Saidangali police station suicide Mathura, had gone home talking about marriage
कांस्टेबल रवि कुमार ने की आत्महत्या - फोटो : संवाद

विस्तार

छुट्टी पर जिला मथुरा स्थित घर गए सैदनगली थाने में तैनात सिपाही रवि कुमार (26) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना से थाने में शोक की लहर दौड़ गई। सिपाही शादी के लिए लड़की देखने की जाने की बात कहकर थाने से तीन दिन की छुट्टी लेकर गया था।

विज्ञापन


सैदनगली थाना प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि मूल रूप से जनपद मथुरा के थाना नौगावा झील के गांव तिलक गढ़ी निवासी रवि कुमार वर्ष 2021 में पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर तैनात हुआ था। करीब चार माह पहले उसकी तैनाती सैदनगली थाने में हुई थी।
विज्ञापन


सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि सिपाही रवि कुमार 11 दिसंबर की सुबह को तीन दिन की छुट्टी लेकर अपने घर गया था। सिपाही ने बताया था कि शादी के लिए लड़की देखने जाना है। बुधवार की रात सिपाही ने घर पर ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। रवि कुमार का बड़ा भाई अमित कुमार भी उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर तैनात है। वर्तमान में उसकी तैनाती प्रयागराज में चल रही है। रवि कुमार दो भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। रवि कुमार के पिता की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed