फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Congress will continue to fight for the rights and dignity of the people: Omkar Kataria

जनता के हक और सम्मान के लिए लड़ती रहेगी कांग्रेस : ओमकार कटारिया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
Congress will continue to fight for the rights and dignity of the people: Omkar Kataria
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के निर्देशन में चारों विधानसभा क्षेत्रों में शक्ति यात्रा निकाली।
विज्ञापन

शक्ति यात्रा का शुभारंभ करते हुए जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश चुनाव में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, सम्मान देने और राजनीतिक रूप से सशक्त, मजबूत बनाने के लिए आधी आबादी को राजनीतिक शक्ति प्रदान करने के लिए 40 प्रतिशत पार्टी के टिकट देने का जो वादा किया है, उसे पूरा किया है। आज उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेसियों द्वारा शक्ति यात्रा निकाली गई। कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता से जुड़े मुद्दों को उठाती रहेगी और उनके लिए संघर्ष करती रहेगी। विधानसभा क्षेत्र धनौरा के गजरौला नगर में, नौगांवा सादात के सिहाली जहांगीर में, हसनपुर के ग्राम शहबाजपुर डोर मोहम्दाबाद ख्यालीपुर ढाल में शक्ति यात्रा निकाली गई। इस दौरान चौधरी सुखराज सिंह, मुकेश यादव, कुंवर आसिम हुसैन अंसारी, ओमप्रकाश शर्मा, हरिओम पुष्कर, वाहिद अली सैफी, जितेंद्र राणा, मयंक गुर्जर, शीतल शर्मा, गीता देवी, सरिता जैन, माया राणा, शुमैला, छोटी, रुचि वर्मा, किरण, अर्चना, आफसा, शिफा अनम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed