फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Congress is deeply rooted in every part of India: Kataria

भारत के कण-कण में बसी है कांग्रेस : कटारिया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Congress is deeply rooted in every part of India: Kataria
अमरोहा के मोहल्ला जट्ट बाजार ​स्थित शहर कार्यालय पर शपथ लेते कांग्रेसी। स्रोत पार्टी
अमरोहा। जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस समारोह पर पार्टी का ध्वजारोहण किया। आजादी के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर शपथ ली। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस भारत के कण-कण में बसी है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया ने शपथ दिलाई कि हम सब कांग्रेसजन भारत में लोकतंत्र एवं संविधान बचाने के लिए संकल्पित हैं। शपथ लेते हैं कि मनरेगा को बचाने के लिए देश के मजदूरों के हक और सम्मान को बचाने के लिए संघर्ष करेंगे। कहा कि पांच जनवरी से मनरेगा बचाओ आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश को आजादी दिलाई। सभी जातियों और सभी धर्म के लोगों ने एक साथ इकट्ठा होकर कांग्रेस पार्टी के झंडे के नीचे आजादी की लड़ाई लड़ी और देश को आजाद कराया।
विज्ञापन

कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एक राजनीतिक दल की नहीं है बल्कि एक विचार है। आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जो लगातार कांग्रेस के बने हुए देश को कमजोर कर रही है। अब मोदी की भाजपा सरकार लगातार बदल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान चौधरी सुखराज सिंह, हाजी खुर्शीद अनवर, राजकुमार अरुण, शाहिद सिद्दीकी खेड़ी, मेराजुल जफर एडवोकेट, अली इमाम रिजवी, नितिन पराग आदि मौजूद रहे।
वहीं, शहर कांग्रेस कमेटी ने कैंप कार्यालय जट्ट बाजार पर कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान शहर अध्यक्ष इंद्रेश कुमार शर्मा, शोएब अहमद, नरेंद्र सिंह, अब्दुल सत्तार सैफी, नवीन अग्रवाल, खुश्तर मिर्जा, परवेज आरिफ टीटू आदि मौजूद रहे।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed