फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   congres candidate amroha seat

चारों सीट पर कांग्रेस अपने प्रत्याशी उतारेगी

Sun, 22 Jan 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 22 Jan 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
congres candidate amroha seat
कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला
सपा से गठबंधन टूटने के बाद रालोद के बाद अब कांग्रेस ने भी जनपद की चारों विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने का फैसला लिया है। दिल्ली में जनपद के नेता जम गए हैं। प्रत्याशियों की सूची का इंतजार किया जा रहा है। इससे एक ओर जहां दावेदारों की धड़कनें तेज हो गई हैं वहीं कार्यकर्ता व समर्थक भी बेचैन हो गए हैं। 
विज्ञापन


शनिवार को कांग्रेस का समाजवादी पार्टी से गठबंधन टूट गया है, जिसके बाद से पल-पल हालात बदलते जा रहे हैं। सियासत में अलग ही नजारा देखने मिल रहा है। चुनावी दंगल की तस्वीर बदल रही है। राष्ट्रीय लोकदल के बाद अब कांग्रेस भी चुनावी मैदान में ताल ठोकने को तैयार हो गई है। दिल्ली में पार्टी हाईकमान द्वारा प्रत्याशियों के नामों पर मंथन किया जा रहा है। पार्टी सूत्रों पर भरोसा करें तो जनपद की चारों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी, जिसकी पूरी तैयारियां हो चुकी हैं।
विज्ञापन


जल्द ही पार्टी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करने वाली है। सूत्रों की मानें तो रात में भी सूची जारी हो सकती है। जिले के कई नेता वहां पहुंच गए हैं और पार्टी द्वारा घोषित होने वाली लिस्ट की बाट जोह रहे हैं। उन दावेदारों के दिलों की धड़कन तेज हो गई है, जो पार्टी से टिकट लेने की फिराक में लगे हैं। टिकट किसका होगा और किसका नहीं, बस यही बात उनको सता रही है। समर्थक व कार्यकर्ताओं के चेहरों की रंगत भी उड़ी है। हर कोई अपने प्रिय नेता के टिकट होने की आस लगाए बैठा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed