फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Confirmation of corona infection in a young man from Odisha

ओडिशा से आए युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Confirmation of corona infection in a young man from Odisha
तैंतीस दिन के बाद जिले में एक बार फिर कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। ओडिशा में शादी समारोह में भाग लेकर वापस आए युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सेहत विभाग की टीम ने युवक को होम आइसोलेट कर दिया है। साथ ही ओमिक्रॉन वेरिएंट की जांच के लिए नमूना जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेज दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके संपर्क में आए लोगों के बारे जानकारी हासिल कर रही है। साथ ही उसके परिजनों की भी कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कंचन बाजार में रहने वाला 29 वर्षीय एक युवक सात दिसंबर को नगर से गुरुग्राम गया था। आठ दिसंबर को वह दिल्ली से फ्लाइट से भुवनेश्वर (ओडिशा) में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। नौ दिसंबर को वह भुवनेश्वर से दिल्ली आ गया। 13 दिसंबर को वह अपने घर लौटा। इस दौरान उसको खांसी और बुखार की शिकायत हुई तो उसने निजी लैब से कोरोना जांच कराई। उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बृहस्पतिवार को डॉ. कुलदीप कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने युवक के घर पहुंच कर उसका हाल जाना और ट्रैवल हिस्ट्री मालूम की। चिकित्साधीक्षक डॉ. अमोल सिंह ने बताया कि युवक को होम आइसोलेट कर दिया गया है। उसके साथ रहने वाली उसकी मां और नानी को भी घर से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी गई है। मां और नानी के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं। चिकित्साधीक्षक ने बताया कि ओमिक्रॉन वेरिएंट की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। युवक का नमूना जीनोम सिक्वेसिंग के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

33 दिन बाद क्षेत्र में कोरोना संक्रमण का दूसरा रोगी पाया गया है। 14 नवंबर 2021 को क्षेत्र के गांव मोहद्दीनपुर निवासी एक महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालांकि वह महिला हापुड़ में अपने पति के साथ रह रही थी। बताया जाता है कि वह काफी दिन अपने मायके में रही थी। स्वास्थ्य विभाग ने महिला की पूरी फाइल हापुड़ के स्वास्थ्य विभाग को भेज दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के मोहल्ले को कंटोमेंट जोन बनाए जाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा अधिशासी अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई जवाब नहीं आया है। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग रोजाना हो रही कोरोना जांच बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। फिलहाल रोजाना लगभग 150 लोगों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed