फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Condition of two out of seven laborers scorched by lightning is critical

बिजली गिरने से झुलसे सात मजदूरों में से दो की हालत नाजुक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Condition of two out of seven laborers scorched by lightning is critical
उझारी। जंगल में बिजली गिरने से हुई तीन मजदूर की मौत के बाद रविवार को उनके शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे शवों का अंतिम संस्कार कराया गया। उधर, हादसे में झुलसे सात मजदूरों में से दो की हालत नाजुक है। उनका अलग-अलग निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

सैदनगली थानाक्षेत्र के हाजीपुर तरारा व कनैटा गांव के जंगल में शनिवार दोपहर मजदूर यूकेलिप्टस के पेड़ काट रहे थे। इसी बीच बारिश शुरू हो गई बारिश से बचने के लिए सभी मजदूर ट्रैक्टर ट्राली के नीचे चले गए थे। इस दौरान बिजली गिर गई। जिसके बाद चीख-पुकार मच गई। मौके पर ही उझारी निवासी रिफाकत (55), हाजीपुर तरारा निवासी प्रेमचंद (23) और राजेंद्र (30) की मौत हो गई। जबकि उझारी निवासी वसीम, नवाजिश, अनीश और हाजीपुर तरारा निवासी कलवा, इमरान, मोमराज और देवेंद्र झुलस गए थे। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। जबकि झुलसे लोगों के परिजनों ने उन्हें अलग-अलग निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उनका उपचार चल रहा है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव घर पहुंचे। गांव हाजीपुर तरारा में प्रेमचंद एवं राजेंद्र का शव पहुंचा तो पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया। हर आंख से आंसू बह रहे थे। गमगीन माहौल में दोनों के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर, मृतक प्रेमचंद का भाई मोमराज की हालत भी गंभीर है। उसे गजरौला एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य घायलों का भी अलग-अलग अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed