Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Complaint made on CM portal regarding problems related to Ramleela event

Amroha News: रामलीला आयोजन की समस्याओं को लेकर सीएम पोर्टल पर की शिकायत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Complaint made on CM portal regarding problems related to Ramleela event
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

रामलीला आयोजन से संबंधित समस्याओं को लेकर सीएम पोर्टल पर शिकायत की गई है। श्रीशिव महामंडल रामलीला समिति के प्रबंधक राकेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि रामलीला के आयोजन से जुड़ी कई समस्याएं वर्षों से बनी हुई हैं। जिनका समाधान नहीं हो पाया है। इस संबंध में सीएम पोर्टल पर शिकायत की गई है।

उन्होंने कहा कि रामलीला मैदान में बरसात के दिनों में पानी भर जाता है। मैदान उबड़-खाबड़ है। इसका समतलीकरण कराया जाए। रामलीला मंच जर्जर हो गया है। समय रहते उसकी मरम्मत कराई जाए। यह रामलीला 250 वर्ष पुरानी है। रामलीला देखने के लिए हसनपुर और नौगावां सादात दो विधानसभा क्षेत्र से लोग आते हैं। दशहरा मेले के दिन करीब 30 हजार लोगों की भीड़ जुटती है। जिस मार्ग से राम बरात निकाली जानी प्रस्तावित है। उस मार्ग पर गड्ढे बने हैं। गड्ढों की मरम्मत कराई जाए। सुरक्षा की दृष्टि से रामलीला मैदान से लेकर सुखदेवी इंटर कालेज और मोहल्ला हिरनवाला तक खंबे लगाकर प्रकाश व्यवस्था कराई जाए। उन्होंने कहा कि रामलीला आयोजन के दौरान बिजली व्यवस्था दुरुस्त की जाए। बीच में आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए। आपूर्ति बाधित होने से रास्तों पर अंधेरा हो जाता है, जिससे दूर दराज से आने वाली महिलाओं और बेटियों के साथ छेड़छाड़ जैसी घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है। जल्द ही समस्याओं के निराकरण की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed