{"_id":"6a88babcd0c383943304deda","slug":"complaint-filed-over-the-circulation-of-misleading-posts-and-edited-photos-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-171082-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: भ्रामक पोस्ट और एडिट फोटो वायरल करने पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: भ्रामक पोस्ट और एडिट फोटो वायरल करने पर रिपोर्ट
विज्ञापन
अमरोहा। सुधांशु हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट और बिना अनुमति फोटो एडिट कर वायरल करने के मामले में नौगावां सादात पुलिस ने मनीष प्रजापति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि उसने 20 अगस्त को अमरोहा में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में भीड़ जुटाने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की।
रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव महेशरा निवासी महेंद्र सिंह ने एसपी लखन सिंह यादव से शिकायत की थी कि बिना उनकी अनुमति उनका फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। पोस्ट में सुधांशु प्रजापति को न्याय दिलाने के लिए 20 अगस्त को अमरोहा में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में लोगों से पहुंचने की अपील की गई थी। पोस्ट फेसबुक के साथ इंस्टाग्राम पर भी साझा की गई। महेंद्र सिंह ने राज्यमंत्री ओपी गोला को भी मामले की जानकारी दी थी।
सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर मनीष प्रजापति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सोशल मीडिया आईडी, लिंक और अन्य डिजिटल साक्ष्य जुटा रही है।
विज्ञापन
गांव गुलड़िया में नौ अगस्त की शाम पैसों के लेनदेन के विवाद में सुधांशु की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके विरोध में परिजनों और ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया था। उन्होंने मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। आरोप है कि इसी प्रदर्शन में भीड़ जुटाने के लिए मनीष प्रजापति ने महेंद्र सिंह के नाम का सहारा लेकर पोस्ट साझा की थी।