फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   compain of trade taxe team

वाणिज्यकर की चोरी पकड़ने को हाईवे पर डटे मुरादाबाद के अधिकारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
compain of trade taxe team
गजरौला(अमरोहा)। दिल्ली, अलीगढ़ और आगरा से कर चोरी कर माल लाने वालों की तलाश में वाणिज्यकर विभाग की स्पेशल टीम ने एडिशनल कमिश्नर (एसआईबी) अवधेश सिंह के निर्देश पर ब्रजघाट, नरौरा और अनूपशहर के आसपास विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सामान लाने वाले वाहनों को रोककर बिल्टी, बिल आदि चेक किए गए। इस दौरान संबंधितों में खलबली रही।
विज्ञापन

मुरादाबाद में एडिशनल कमिश्नर (वाणिज्य कर विभाग) अवधेश सिंह के निर्देश पर असिस्टेंट कमिश्नर (मोबाइल स्क्वाड 2) देवेंद्र कुमार की टीम ने थाना क्षेत्र में दिल्ली की दिशा में ब्रजघाट के पुल से पूर्व गांव ओसीताजगदेपुर के सामने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दिल्ली की दिशा से आ रहे मालवाहक ट्रक, डीसीएम, पिकअप, बोलेरो आदि वाहनों को रुकवाकर उनमें रखे सामान के बिल और बिल्टी आदि चेक की गईं। गजरौला में वाणिज्यकर विभाग की टीम की चेकिंग की खबर फैलते ही दिल्ली की दिशा से आ रहे कई वाहन ब्रजघाट में ही रुक गए। वहीं हाईवे पर भी रोके गए वाहनों की लाइन लग गई। देर शाम मुरादाबाद में एडिशनल कमिश्नर अवधेश सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया था। हालांकि इस दौरान कर चोरी पकड़ में नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed