फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   compain against money defalter

बकाएदारों पर सख्ती शुरु, तीन को जेल, 15 के अकाउंट सीज00

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
compain against money defalter
जोया/अमरोहा। राजस्व विभाग ने बकायेदारों के खिलाफ अभियान शुरूकर दिया है। तहसीलदार ने बकायेदारों की धर पकड़ के लिए शुरूअभियान में तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। उन्हें जेल भेज दिया। इसके बाद जोया के दो बकायेदारों ने आठ लाख रुपये जमा कर दिया। वहीं 15 के एकाउंट सीज किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने राजस्व बकाएदारों के खिलाफ अभियान शुरू करने के निर्देश दे दिए है। दरअसल लॉकडाउन के चलते गिरफ्तारी और अन्य कार्रवाई स्थगित हुई थी। सदर तहसील में बकायेेेेेदारो के खिलाफ शनिवार को अभियान चलाया गया। जोया के जमालपुरी निवासी एक व्यक्ति पर 23 लाख रुपये की आरसी जारी है। वहीं चौधरियान के एक कारोबारी पर 19 लाख रुपये का बकाया है। इन लोगों ने बैंक से लोन लिया है लेकिन यह लोग बकाया जमा नहीं कर रहे हैं। तहसीलदार अभय सिंह शनिवार की सुबह आठ बजे बकायेदारों के घर पर पहुंचे। उन्होंने दोनों बकायेदारों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद वह शाह अली सराय में पहुंचे। उन्होंने बिजली के 4.41 लाख रुपये के बकायेदार को हिरासत में ले लिया। इन लोगों को तहसील से जेल भेज दिया गया। दोपहर में जोया के दो बकायेदारों के परिवार के लोगों ने आठ लाख रुपये जमा कराए, जिसमें चौधरियान मोहल्ले के बकायेदार के परिवार ने तीन लाख और जमालपुरी के बकायेदार के परिवार ने पांच लाख रुपये जमा कराया। वहीं तहसील प्रशासन ने दो लाख रुपये से अधिक के 15 बकायेदारों के अकाउंट सीज कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed