फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Commercial cylinders hit by inflation... everything from tea and samosas to thali is expensive, hotels and restaurants have changed their menus.

Amroha News: कॉमर्शियल सिलिंडर पर महंगाई की मार... चाय-समोसे से लेकर थाली तक महंगी, होटल-रेस्टोरेंट ने बदला मेन्यू

Sun, 03 May 2026 12:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 03 May 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Commercial cylinders hit by inflation... everything from tea and samosas to thali is expensive, hotels and restaurants have changed their menus.
अमरोहा। कॉमर्शियल गैस सिलिंडर के दामों में बढ़ोतरी के बाद होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों ने खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ा दिए हैं और कई जगह मेन्यू भी संशोधित कर दिया गया है। जिले में 19 किलोग्राम के कॉमर्शियल सिलिंडर के दाम में भारी वृद्धि होने से कारोबारियों की लागत अचानक बढ़ गई है, जिसका सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ रहा है।
विज्ञापन


स्थिति यह है कि पहले 10 रुपये में मिलने वाली चाय अब 15 रुपये तक पहुंच गई है, जबकि समोसे 12 से 15 रुपये में बिक रहे हैं। कई रेस्टोरेंट संचालकों ने नए रेट लागू कर दिए हैं, जबकि वेज थाली पर 10 से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। मार्च के पहले सप्ताह से ही गैस की किल्लत बनी हुई थी, जिससे संचालकों को सिलिंडर के लिए जुगाड़ करना पड़ रहा था। कई स्थानों पर लकड़ी और कोयले पर भी खाना तैयार किया जा रहा है। अब कीमतों में बढ़ोतरी ने समस्या और बढ़ा दी है। मैरिज हॉल संचालकों का कहना है कि गैस महंगी होने के कारण मांगलिक कार्यक्रमों में प्रति प्लेट भोजन का रेट भी बढ़ाना पड़ेगा। पहले से बुकिंग होने के बावजूद आयोजकों से बातचीत कर नए रेट लागू करना उनकी मजबूरी बन गई है। रेस्टोरेंट संचालक राकेश सिंह का कहना है कि गैस के दाम बढ़ने से संचालन लागत पूरी तरह प्रभावित हुई है। ऐसे में पांच से 10 प्रतिशत तक कीमत बढ़ाना जरूरी हो गया है। वहीं, सुभाष सिंह के अनुसार लगातार बढ़ती महंगाई और ईंधन की कीमतों ने व्यवसाय को चुनौतीपूर्ण बना दिया है। होटल संचालक रोहित चावला ने बताया कि मिठाई और साउथ इंडियन व्यंजनों पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ा है, क्योंकि इनमें गैस की खपत अधिक होती है। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता बनाए रखने के लिए नई दरें लागू करना आवश्यक हो गया है।
विज्ञापन

-----------------
छोटू सिलिंडर भी महंगा, पांच किलो का रेट 870 पार
अमरोहा। तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस के साथ छोटे सिलिंडरों के दाम भी बढ़ा दिए हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं और छोटे कारोबारियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ गया है। पांच किलोग्राम वजन वाला छोटू सिलिंडर अब करीब 870 रुपये में मिल रहा है, जो पहले 630 रुपये का था। वहीं 19 किलोग्राम का कॉमर्शियल सिलिंडर भी भारी उछाल के साथ 3145 रुपये तक पहुंच गया है। पहले यह 2152 रुपये का था। हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है, क्योंकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलिंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह अब भी 945.50 रुपये में उपलब्ध है। कीमतों में इस बढ़ोतरी का असर छोटे दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों पर ज्यादा पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed