फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Cold wave and drizzle increased the cold, dense fog prevailed in the morning

Amroha News: शीतलहर और बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड, सुबह छाया रहा घना कोहरा

Tue, 07 Jan 2025 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 07 Jan 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Cold wave and drizzle increased the cold, dense fog prevailed in the morning
गजरौला में कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों में लिपट कर जाते बाइक व साइकिल सवार। संवा
अमरोहा। पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। चार दिन बाद रविवार को धूप खिलने से कुछ राहत मिली, लेकिन आधी रात बाद से कोहरे की धुंध छा गई थी। सोमवार को भी सुबह 11 बजे के बाद तक कोहरा छाया रहा, लेकिन उसके बाद अचानक बादल छा गए। कुछ ही देर बाद बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। इससे ठिठुरन और बढ़ गई। वहीं, जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आया। हालांकि, जिले के गजरौला क्षेत्र में दोपहर में धूप लिखी। दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा है
विज्ञापन

पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर अमरोहा में भी दिखाई दे रहा है। सोमवार को अचानक मौसम बदल गया। अमरोहा, हसनपुर, नौगांवा सादात क्षेत्र के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई, जिससे मौसम और ठंडा हो गया। सुबह जब लोगों की आंख खुली तो सुबह छह बजे से कोहरा काफी अधिक छाया था। इसके साथ आठ किमी की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं की वजह से मौसम सर्द हो गया। गजरौला में धूप निकली और बादल भी छाए रहे। जगह-जगह बूंदाबांदी के कारण सर्दी अचानक बढ़ गई।
विज्ञापन

गलन के चलते लोग ठिठुरते नजर आए। दुपहिया वाहनों पर लोग खुद को गर्म कपड़ों से ढककर गुजरते दिखे। जबकि चौक-चौराहों पर जगह-जगह लोग अलाव तापते नजर आए। शाम तक बादल छाए रहे। जिला कृषि अधिकारी बबलू कुमार ने बताया कि सोमवार को आठ किलोमीटर की रफ्तार से सर्द हवा चली। मंगलवार को भी बारिश के आसार बने हुए हैं। सर्दी में और अधिक इजाफा होगा। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ाके की सर्दी में सेहत का रखें ख्याल
अमरोहा। सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि धूप नहीं निकलने से मौसम बढ़ी गलन बच्चों और बुजुर्गों को बीमार कर रही है। इनकी सेहत को लेकर विशेष सतर्कता बरतनी होगी, वरना गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

जिला अस्पताल की ओपीडी, इमरजेंसी से लेकर निजी अस्पतालों तक मरीज पहुंच रहे हैं। सुबह शाम अब ठंड ज्यादा हो रही है। दिन में धूप भी नहीं निकल रही। इससे लोग ठंड से बचाव में लापरवाही बरत रहे हैं। यही कारण है कि बच्चे और बुजुर्ग बीमारी की चपेट में अधिक आ रहे हैं। सर्दी में सावधानी ही सबसे बड़ा इलाज और बचाव है। बदलते मौसम में बच्चों का खास ख्याल रखने की आवश्यकता है। इस मौसम में वायरल इंफेक्शन का खतरा अधिक हो जाता है। जो बच्चे अस्पताल आ रहे हैं, उनमें वायरल बुखार, निमोनिया, सर्दी, खांसी और जुकाम आदि बीमारियों की शिकायत देखी जा रही है। इसमें सर्दी से बीमार हुए बच्चों की संख्या अधिक है।
ऐसे करें बचाव
- कमरे में गरमाहट की पूरी व्यवस्था रखें।
- दूध देने से पहले बोतल कम से कम पांच मिनट तक पानी में खौलाएं।
- पानी में बच्चों को न खेलने दें और ठंडी चीजें खाने को न दें।
- बच्चों को दूध भी गुनगुना करके दें।
- बुजुर्ग सुबह जल्दी बाहर टहलने न निकलें। हल्की धूप के बाद ऊनी कपड़े पहनकर निकलें।
- हृदय और उच्च रक्तचाप वाले मरीज विशेष सतर्क रहें।
- समय से दवा ले सांस लेने में परेशानी पर डाक्टर की सलाह लें।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed