फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Coaching student was molested by PAC personnel, arrested

कोचिंग कर रही छात्रा से पीएसी कर्मी ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Thu, 19 Aug 2021 03:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 19 Aug 2021 03:08 AM IST
सार

  • 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर में तैनात है आरोपी
  • खाने के बहाने एक होटल में ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

विज्ञापन
Coaching student was molested by PAC personnel, arrested
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसएससी के लिए कोचिंग कर रही छात्रा के साथ एक पीएसी कर्मी ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की तैनाती सीतापुर जिले में 11वीं वाहिनी पीएसी में है। 

विज्ञापन


रजबपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में वाहन चालक का परिवार रहता है। उसकी छोटी बेटी स्नातक की डिग्री लेने के बाद एसएससी की तैयारी कर रही है। इसके लिए वह अमरोहा नगर की आवास-विकास कालोनी में स्थित एक कोचिंग सेंटर से जुड़कर पढ़ाई कर रही है। घर वालों के मुताबिक सोमवार को छात्रा कोचिंग के लिए अमरोहा आई थी। तभी उसे अपने ही गांव का सलमान मिल गया। आरोप है कि वह उसे खाना खिलाने के बहाने एक होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। 
विज्ञापन


घर पहुंचने के बाद छात्रा ने परिजनों को वारदात की जानकारी दी। मंगलवार को परिजन पीड़िता को लेकर नगर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी सलमान के खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपी सलमान पीएसी कर्मी है। वर्तमान में उसकी तैनाती सीतापुर जिले में 11वीं वाहिनी पीएसी में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed