फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   CMO sealed two ultrasound centers and one pathology lab

सीएमओ ने किए दो अल्ट्रासाउंड केंद्र व एक पैथोलॉजी लैब सील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 01:48 AM IST
सार

सीएमओ ने दो अल्ट्रासाउंड केंद्र और पैथोलॉजी लैब पर छापा मारा।उनको बताया गया कि वह अभी निकले हैं और आने वाले हैं।मंडी रोड पर ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्काई पैथोलॉजी लैब पर छापा मारा।

विज्ञापन
CMO sealed two ultrasound centers and one pathology lab

विस्तार

सीएमओ ने दो अल्ट्रासाउंड केंद्र और पैथोलॉजी लैब पर छापा मारा। रेडियोलॉजिस्ट और अन्य मानक नहीं मिलने के कारण दो अल्ट्रासाउंड केंद्र व एक पैथोलॉजी लैब को सील कर दिया गया। सीएमओ की इस कार्रवाई से अल्ट्रासाउंड केंद्र व पैथोलॉजी लैब संचालकों में कार्रवाई की दहशत बनी रही।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.राजीव कुमार सिंघल बृहस्पतिवार को गजरौला पहुंचे। यहां उन्होंने अतरपुरा के जनता अल्ट्रासाउंड केंद्र पर छापा मारा। यहां उन्होंने स्टाफ से जानकारी ली कि रेडियोलॉजिस्ट कौन हैं। उनको बताया गया कि वह अभी निकले हैं और आने वाले हैं। जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर उसकी मशीन को सील कर दिया। रिकार्ड को जब्त कर लिया। इसके बाद मंडी रोड पर सिटी अल्ट्रासाउंड केंद्र पर छापा मारा। सीएमओ का कहना है कि यहां भी उनको अव्यवस्था मिली। इस कारण उसे भी सील कर दिया गया। मंडी रोड पर ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्काई पैथोलॉजी लैब पर छापा मारा। लैब पर एक युवक बैठा था। उससे स्टाफ के बारे में जानकारी ली। उसकी बातों से संतुष्ट नहीं होने और लैब में माने नहीं पाए जाने के कारण सीएमओ ने सील कर दी। एक निजी अस्पताल में भी छापा मारा, लेकिन यहां कार्रवाई के लिए कुछ नहीं मिला। सीएमओ डाक्टर राजीव सिंघल ने बताया कि गजरौला में छापा मार कर दो अल्ट्रासाउंड केंद्र व एक लैब को सील किया गया है। इस दौरान सीएचसी प्रभारी डाक्टर योगेंद्र सिंह भी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed