{"_id":"6366af6152ce8007014793d9","slug":"cmo-found-doctors-of-kamelpur-phc-missing-in-inspection-dhanaura-news-mbd4464182136","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ को निरीक्षण में कमेलपुर पीएचसी के चिकित्सक मिले नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ को निरीक्षण में कमेलपुर पीएचसी के चिकित्सक मिले नदारद
विज्ञापन

मंडी धनौरा (अमरोहा)। एक ओर जिले में बुखार का प्रकोप है। वहीं दूसरी ओर चिकित्सक अपनी ड्यूटी पर नहीं मिलते हैं। कमेलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शनिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी ने औचक निरीक्षण किया तो डॉक्टर विजय कुमार गैरहाजिर मिले। सीएमओ ने उनका वेतन रोकने का आदेश दिया है। चिकित्सक के साथ वहां तैनात फार्मेसिस्ट का स्पष्टीकरण भी तलब किया है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले कमेलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सक के अस्पताल नहीं आने की लगातार शिकायतें विभागीय अधिकारी को मिल रहीं थीं। एक हफ्ता पहले अमर उजाला ने इस संबंध में खबर प्रकाशित की थी। शनिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजीव सिंहल ने कमेलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण में चिकित्सक गैरहाजिर मिले। सीएमओ ने बताया कि चिकित्सक के गैरहाजिर रहने की लगातार शिकायतें मिल रहीं थीं। वहां फार्मेसिस्ट रोगियों का उपचार कर रहा था। शनिवार को अस्पताल के निरीक्षण में भी वह गैरहाजिर थे। उनका वेतन रोकने व फार्मेसिस्ट का भी स्पष्टीकरण तलब किया है। सीएमओ ने चेतावनी दी है कि सरकारी डाक्टरों व कर्मचारियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।