फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   clip of tractor traly broken

क्रासिंग पर टूटा ट्रैक्टर-ट्राली का क्लिप, गढ़वाल एक्सप्रेस रोकी

Thu, 09 Mar 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 09 Mar 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
clip of tractor traly broken
ट्रेन हादसा
फाजलपुर रेलवे क्रासिंग पर बुधवार देर शाम गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली का हिच (क्लिप)टूट गया। इससे ट्रैक्टर ट्राली ट्रैक पर ही फंस गई। नतीजतन पीछे से आ रही गढ़वाल एक्सप्रेस को आउटर पर रोक दी गई। इधर, यातायात बाधित होने से धनौरा हाईवे पर जाम लग गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने क्रेन बुला कर बीच ट्रैक पर खड़ी ट्राली हटवाई, तब कहीं जाकर आधा घंटा देरी से गढ़वाल एक्सप्रेस रवाना हो सकी। स्टेशन मास्टर ने मौके पर पहुंच कर ट्रेन को रेलवे क्रासिंग से पास कराया। आरपीएफ ट्रैक्टर-ट्राली स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन


धनौरा हाईवे पर स्थित फाजलपुर रेलवे क्रासिंग पर बुधवार शाम गेटमैन महेश कुमार की तैनाती थी। करीब 7.10 बजे रेलवे क्रासिंग से गढ़वाल एक्सप्रेस पास होनी थी, जिससे गेट मैन रेलवे फाटक बंद करने की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी समय जल्दबाजी में धनौरा की ओर से आ रही गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने फाटक पास करने की कोशिश की। उसी दौरान रेलवे क्रासिंग पर ट्राली को ट्रैक्टर से जोड़ने वाला हिच(क्लिप) टूट गया। 

ट्राली बीच क्रासिंग पर खड़ी हो गई। इस दौरान नजीबाबाद की ओर से आ रही गढ़वाल एक्सप्रेस को आउटर पर रोक दिया गया। सूचना पाकर थाना पुलिस भी पहुंच गई। गेट मैन ने मुरादाबाद कंट्रोल रूम को खबर कर दी। 


कंट्रोल रूम की सूचना पर स्टेशन मास्टर देवेंद्र कुमार भी पहुंच गए। फाटक के दोनों ओर जाम लग गया। वाहनों की लम्बी कतार लग गई। पुलिस ने पहले तो ट्रैक्टर से ट्राली को खींच कर हटाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। जिससे दो क्रेन बुलानी पड़ी। क्रेन से ट्राली को क्रासिंग से हटाया जा सका। करीब 7.40 बजे ट्राली हटने पर गढ़वाल एक्सप्रेस को पास किया जा सका। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed