फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   clerk died of dengue in amroha

अमरोहा में डेंगू से लिपिक की मौत, मची खलबली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
clerk died of dengue in amroha
अमरोहा। जिले में डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। शनिवार को डेंगू की वजह से न्यायालय के लिपिक की मौत हो गई। मौत से स्वास्थ्य महकमे में खलबली मची है। वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। अबतक जिले में 18 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला भीमनगर कुरेशी निवासी वरिष्ठ समाजसेवी हरि सिंह मौर्य के बेटे जयभीम सिंह (38) को कई दिन से बुखार आ रहा था। चिकित्सकों ने डेंगू की पुष्टि की थी। लगभग एक सप्ताह से मुरादाबाद के कॉसमॉस में उपचार चल रहा था। शनिवार को उनकी मौत हो गई। बताते हैं कि जयभीम कन्नौज के जिला न्यायालय में वरिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत थे। वहीं राजकीय चिकित्सालय में शनिवार को ओपीडी में 3373 मरीज देखे गए। जिनमें से बुखार के 246 मरीज मिले। 79 टाइफाइड के टेस्ट हुए। जिनमें से 9 पॉजिटिव मिले। डायरिया की 33 मरीज मिले। कोविड-1743 लोगों की जांच की गई। उधर, जनपद में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है।
विज्ञापन

मरीज की डेंगू की जांच कराई गई थी। डेंगू की पुष्टि के बाद इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान मौत हुई है। डॉ. संजय अग्रवाल, सीएमओ
ग्राम प्रधान की पत्नी डेंगू आशंकित
मंडी धनौरा। क्षेत्र में डेंगू तेजी के साथ पैर पसार रहा है। लगातार मामले सामने आ रहे हैं। विकास खंड की ग्राम पंचायत के एक प्रधान की डेंगू आशंकित पत्नी को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व नगर के मोहल्ला हीरा नगर निवासी एक 18 वर्षीय युवक डेंगू की चपेट में आ गया था। उसका मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। ग्राम मलेशिया के प्रधान हरीश यादव की पत्नी रजनी यादव को भी पिछले काफी दिनों से बुखार आ रहा था। निजी चिकित्सक से उनका उपचार चल रहा था। आराम नहीं होने पर उन्होंने डेंगू की रिपोर्ट कराई। जिसमें डेंगू बुखार की पुष्टि हुई है। ग्राम प्रधान की पत्नी को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र में लगातार डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed