{"_id":"657a1052c766d7f2c00bf258","slug":"cleanliness-tips-given-on-swachhta-jan-jagriti-diwas-jpnagar-news-c-284-1-smbd1014-10335-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: स्वच्छता जन जागृति दिवस पर दिए साफ-सफाई के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: स्वच्छता जन जागृति दिवस पर दिए साफ-सफाई के टिप्स
विज्ञापन
अमरोहा। नगर के टाउन हॉल में स्वच्छता जन जागृति दिवस मनाया गया। जिसमें लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया।
पर पूर्व पालिकाध्यक्ष अतुल कुमार जैन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में ईओ डॉ. बृजेश कुमार ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) अंतर्गत वर्ष 2018 के आरंभ में स्वच्छता प्रोत्साहन समितियों का गठन किया गया था। प्रदेश के 75 जनपदों की 762 निकायों के कुल 13 हजार वार्डों में स्वच्छता प्रोत्साहन समितियां गठित हैं। उन्होंने नगरीय क्षेत्रों के वार्डों में स्वच्छता, नाला, नाली, सफाई, सार्वजनिक शौचालय, व्यक्तिगत शौचालय की व्यवस्था के लिए लोगों को जागरूक किया। स्वच्छ भारत मिशन अर्बन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक नदीम अख्तर ने स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष शशि जैन समेत पालिका का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
स्वच्छता जन जागृति दिवस मनाया
हसनपुर। नगर पालिका परिषद हसनपुर के प्रांगण में स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के सकुशल संचालन हेतु स्वच्छता जन जागृति दिवस मनाया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने लखनऊ निदेशालय से प्रोजेक्ट के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी प्रदीप नारायण दीक्षित ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर स्वच्छता समिति का गठन किया गया है। जिसमें प्रत्येक वार्ड में वार्ड मेंबर समिति का अध्यक्ष होगा। इस मौके पर नगर स्वच्छता प्रेरक प्रशांत सैनी, जेई संगीता कश्यप, नगर पालिका परिषद के बाबू दिनेश कुमार, करन सिंह, दीपक अग्रवाल, मोहम्मद शारिक, कौशल गुप्ता, काविंदर सिंह, मोहम्मद अरशद, मोहम्मद अहमद रहे।