फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Cleaning of drains is happening only on paper, claims of cleaning are baseless

Amroha News: कागजों में हो रही नालों की सफाई, जमीनी हकीकत है काफी बदसूरत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Cleaning of drains is happening only on paper, claims of cleaning are baseless
अमरोहा। मानसून कभी दस्तक दे सकता है। लेकिन, अभी तक जिले की नगरपालिकाओं में नालों की सफाई का कार्य पूरा नहीं हो सका है। यह स्थिति तब है जब शासन स्तर से 15 जून तक नालों की सफाई कराए जाने का आदेश दिया गया था। नालों की सफाई पर लाखों के खर्च के दावे तो किए गए, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है। अमरोहा, गजरौला, हसनपुर, मंडी धनौरा समेत अन्य पालिका व नगर पंचायत में नाले गंदगी से लबालब हैं। यदि बारिश का दौर शुरू होता है तो शहर से लेकर कस्बे तक जलमग्न नजर आएंगे।
विज्ञापन

------
नालों की सफाई पर आठ लाख से अधिक खर्च
अमरोहा। बरसात में अमरोहा शहर में भारी जलभराव की स्थिति बन जाती है। इसके मद्देनजर पालिका प्रशासन ने नालों की सफाई की योजना बनाई थी। नगर में स्थित छोटे-बड़े 30 नाले हैं। इनकी सफाई के लिए आठ लाख का बजट बनाया गया। यही नहीं जेसीबी से बड़े नालों की सफाई कराने के दावे किए गए, वहीं गली मोहल्लों में नालियों की सफाई कर्मियों से कराने की बात की गई। कुछ दिन कार्य भी चला, लेकिन वर्तमान में जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है। नगर में अतरासी रोड, टीपी नगर चौकी, कैलसा रोड, बिजनौर रोड, मंगलवार बाजार, जोया रोड समेत कई स्थानों पर नाले पाॅलीथिन व कचरे से अटे हुए हैं।
विज्ञापन

--------
जेसीबी, पोकलैंड से सफाई कराने के दावे

गजरौला। नगर पालिका क्षेत्र में 35 नाले हैं। जिनकी सफाई के लिए पालिका की ओर से लाखों खर्च किया जाता। पिछले दिनों सफाई के दावे किए गए। लेकिन, मौजूदा स्थिति में नाले गंदगी से अट गए हैं। जबकि बरसात सिर पर है। कभी बारिश पड़ सकती है। सफाई नहीं होने के कारण बरसात में नाले चोक हो सकते हैं। जिससे परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पालिका के स्वच्छता प्रभारी आदेश कुमार का कहना है कि पालिका के पास जेसीबी व पोकलैंड मशीन हैं। जिनसे नालों की सफाई कराई जाती है। बरसात शुरू होने से पहले एक बार सभी नालों की सफाई करा दी गई। अब दोबारा सफाई कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
90 प्रतिशत कार्य हुआ, फिर नाले चोक
मंडी धनौरा। बरसात से पहले नगर में नालों की सफाई का कार्य किया गया। नगर में 20 से अधिक नाले हैं। नालों की सफाई पर 11 लाख खर्च किया जा रहा है, लेकिन अभी तक शहर में कई जगह नाले गंदगी से अटे पड़े हैं। जबकि, पालिका का दावा है कि 90 प्रतिशत नालों की सफाई करा दी गई है। हालांकि, सच्चाई यह है कि मुख्य नाले भी गंदगी से लबालब हैं। यदि आने वाले दिनों में बारिश हुई तो शहर जलमग्न हो जाएगा। उधर, पालिका प्रशासन बरसात का सीजन शुरू होने से पहले सभी नालों की सफाई का दावा कर रहा है।
--------
हसनपुर में भी गंदगी से अटे हैं नाले
हसनपुर। शासन से 15 जून तक नालों की सफाई पूरी करने का टारगेट दिया गया, लेकिन अभी तक 70 प्रतिशत नालाें की सफाई होने के दावे किए जा रहे हैं। वर्तमान में मोहल्ला राजपूत कॉलोनी में नाला सफाई का कार्य चल रहा है। नगर पालिका के अध्यक्ष राजपाल सैनी का कहना है कि नाला सफाई का कार्य मजदूरों से कराया जा रहा है। इसका कोई अलग से फंड प्राप्त नहीं हुआ है। बरसात का सीजन शुरू होने से पहले ही नाला सफाई का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

--------
15 जून तक सभी नगरपालिकाओं व नगर पंचायतों को नालों की सफाई कराने के आदेश थे। इसको लेकर कार्य भी चल रहा है। जिस पालिका व नगर पंचायत क्षेत्र में नालों की सफाई पूरी नहीं हुई है। वहां की समीक्षा की जाएगी। साथ ही संबंधित अधिकारियों को जवाब तलब भी किया जाएगा। सुरेंद्र सिंह, एडीएम राजस्व एवं वित्त।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed