{"_id":"629900658217a35ca63af5f5","slug":"class-three-student-dies-after-falling-into-a-pan-filled-with-hot-rasgullas-hasanpur-news-mbd4301529195","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: गर्म रसगुल्लों से भरे भगोने में गिरा आठ साल का बच्चा, इलाज के दौरान हुई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: गर्म रसगुल्लों से भरे भगोने में गिरा आठ साल का बच्चा, इलाज के दौरान हुई की मौत
Fri, 03 Jun 2022 02:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 02:56 AM IST
सार
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव डाकेवाली में आठ साल का बच्चा खेलते हुए गर्म रसगुल्लों से भरे भगोने में गिर गया। बच्चे के चीख-पुकार सुनकर परिजन वहां आए और बच्चे को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये रसगुल्ले उसके चचेरे भाई के मुंडन संस्कार के दौरान होने वाली दावत के लिए बनवाए गए थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गर्म रसगुल्लों से भरे भगोने में गिरकर आठ वर्षीय कक्षा तीन के छात्र की मौत हो गई। ये रसगुल्ले उसके चचेरे भाई के मुंडन संस्कार के दौरान होने वाली दावत के लिए बनवाए गए थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मुंडन संस्कार की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
ये मामला हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव डाकेवाली का है। यहां किसान महेश सिंह का परिवार रहता है। महेश सिंह के छोटे भाई वीर सिंह के बच्चे का बृहस्पतिवार को मुंडन संस्कार होना था, इसलिए दावत की तैयारियां चल रही थी। बुधवार देर शाम को ही हलवाई घर पहुंच गए थे। उन्होंने रसगुल्ले तैयार करके घर के एक कमरे में रख दिए थे। इसी बीच खेलते हुए वहां पर महेश सिंह का आठ वर्षीय बेटा हंसराज पहुंच गया।
विज्ञापन
इसी दौरान वह अचानक गर्म रसगुल्लों के भगोने में गिर गया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में झुलसे बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार सुबह उसकी मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मुंडन संस्कार को लेकर चल रहीं खुशियां मातम में बदल गई। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई करेगी शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। हंसराज छह बहन-भाइयों में सबसे छोटा था। वह कक्षा तीन का छात्र था।
विज्ञापन