{"_id":"66aeae5ec41dc0e49e0a5794","slug":"claims-of-catching-bulls-in-hawaii-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-123290-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सांड़ों को पकड़ने के दावे हवाई, सड़कों पर सच्चाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सांड़ों को पकड़ने के दावे हवाई, सड़कों पर सच्चाई
विज्ञापन
अमरोहा। गांव ही नहीं नगरपालिका क्षेत्र में भी सांड़ व छुट्टा पशुओं सड़कों पर डेरा जमाए रहते हैं। जो कभी भी हादसे का सबब बन जाते हैं। न तो पालिका और न ही प्रशासनिक स्तर से कोई ठोस अभियान चलाया जा रहा है। यह तब है जब नगरीय क्षेत्र में अधिकारियों का लगातार आवागमन रहता है, बावजूद इसके इन छुट्टा पशुओं को संरक्षित नहीं किया जा रहा है। पालिका अधिकारियों का कहना है कि समय-समय पर अभियान तो चलता है, लेकिन नगरीय गोशाला पहले से ही फुल हैं।
-- -
क्षमता 150 की, संरक्षित हैं 156 पशु
अमरोहा। नगरपालिका क्षेत्र में जगह-जगह छुट्टा पशुओं का झुंड डेरा जमाए हुए आसानी से देखा जा सकता है। वहीं, जोया रोड, कैलसा रोड व बिजनौर रोड पर सांड़ भी घूमते रहते हैं। लेकिन, उन्हें पकड़ने के लिए ठोस अभियान नहीं चलाया जाता है। हालांकि, पालिका के ईओ डॉ. ब्रजेश कुमार का कहना है कि चार दिन पहले आठ छुट्टा पशुओं को पकड़वाया गया। बताया कि कांठ रोड पर स्थित गोशाला में भी पशुओं के लिए जगह नहीं बची है। यहां पर 150 पशुओं को रखने की क्षमता है, जबकि 156 को संरक्षित किया गया है।
-- --
हसनपुर में एक माह में 35 छुट्टा पशु पकड़ने का दावा
हसनपुर। नगर में छुट्टा पशुओं की समस्या पूरी तरह से समाप्त नहीं हो पा रही है। नगर पालिका का दावा है कि पिछले एक माह के अंदर करीब 35 छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशाला में संरक्षित कराया गया है। लगातार अभियान चलाकर छुट्टा पशुओं को पकड़वाया जाता है। कान्हा गोशाला में वर्तमान में करीब 300 से अधिक पशु संरक्षित है। नगर पालिका के चेयरमैन राजपाल सैनी का कहना है कि यदि नगर में कहीं से भी शिकायत मिलती है तो वहां टीम भेजकर छुट्टा पशु को पकड़वाया जाता है।
विज्ञापन
-- -
एक महीने में पकड़े 45 छुट्टा गोवंशीय पशु
गजरौला। नगर में बस्ती मार्ग, रेलवे स्टेशन रोड, चौपला से लेकर सभी प्रमुख मार्गों पर छुट्टा गोवंशीय घूमते रहते हैं। अब कांवड़ यात्रा चल रही है। नगर से कांवड़िये रात दिन गुजर रहे हैं। छुट्टा गोवंशीय पशुओं के कारण कांवड़ियों के साथ हादसे का डर बना रहता है। उधर, नगर पालिका का दावा है कि उसने छुट्टा गोवंशीय पशुओं को पकड़ने के लिए कई बार अभियान चलाया। रविवार को भी अभियान चलाया जाएगा। एक महीने में 45 छुट्टा पशुओं को पकड़ कर गोशाला भिजवाया। संवाद
-- -
खुले घूम रहे सांड़ और प्रशासन बना अंजान
मंडी धनौरा। हिंसक होते जा रहे सांड़ खुलेआम सड़कों पर घूम रहे हैं। जो लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रहे हैं। लेकिन स्थानीय प्रशासन सांड़ों को पकड़ने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। नगर के मुख्य बाजार में सांड़ खुलेआम घूम रहे हैं। पालिका प्रशासन के संज्ञान में होने के बावजूद सांड़ों को पकड़ने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। अधिशासी अधिकारी अरुण कुमार का कहना है कि कान्हा गोशाला में क्षमता से अधिक गोवंशीय पशु आश्रय पा रहे हैं। सांड़ों को पकड़ने के लिए कार्रवाई की जाएगी। संवाद
-- -- -