फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Civil court will start soon in new building in Hasanpur: NK Johri

हसनपुर में नए भवन में शीघ्र शुरू होगा सिविल न्यायालय : एनके जौहरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
Civil court will start soon in new building in Hasanpur: NK Johri
Civil court will start soon in new building in Hasanpur: NK Johri - फोटो : HASANPUR
उच्च न्यायालय लखनऊ (खंडपीठ) के प्रशासनिक न्यायमूर्ति नरेंद्र कुमार जौहरी ने मां सरस्वती के चित्र के आगे दीप जलाकर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया। उन्होंने अधिवक्ताओं की समस्याएं सुनकर उनके शीघ्र निस्तारण करने के आदेश दिए। वहीं, हसनपुर में प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने निर्माणाधीन सिविल न्यायालय का निरीक्षण किया। उन्होंने इसी माह अधिकारियों को नए भवन का निर्माण पूरा कराकर न्यायालय शुरू कराने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि बार और बेंच के बीच मधुर संबंध होना जरूरी है।
विज्ञापन

शनिवार को प्रशासनिक न्यायमूर्ति नरेंद्र कुमार जौहरी ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद, बार एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल बार अध्यक्ष कृपाल सिंह यादव एडवोकेट के नेतृत्व में उनसे मिला। बार एसोसिएशन के सचिव पंकज कुमार एडवोकेट ने कहा कि न्यायालय परिसर में काफी समय से पोस्ट आफिस की मांग की जा रही है। हालांकि अभी तक पोस्ट आफिस खोलने की दिशा में कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया है, जबकि बार एसोसिएशन के सभागार के पास एक हॉल भी तैयार है। अधिवक्ताओं को रजिस्ट्री कराने के लिए पांच किलोमीटर दूर शहर में आना पड़ता है।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत भी बनी रहती है। शुद्ध पेयजल के लिए प्याऊ लगाएं जाएं। उच्च न्यायालय लखनऊ (खंडपीठ) के प्रशासनिक न्यायमूर्ति नरेंद्र कुमार जौहरी ने अधिवक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने का आदेश जिला जज संजीव कुमार को दिए। कहा कि बार-बेंच के बीच बेहतरीन सामंजस्य होना चाहिए। अधिवक्ता और न्यायिक अधिकारी मिलकर ही वादकारियों को सस्ता व सुलभ न्याय दिला सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से अनिल माथुर, बीपी माथुर, एसपी सिंह, योगेंद्र चौधरी, धर्मेंद्र पंवार, ममता, ब्रहमपाल राणा, शराफत चौधरी आदि मौजूद रहे। वहीं, हसनपुर में प्रशासनिक न्यायमूर्ति एनके जौहरी ने जिला जज संजीव कुमार, एडीजे प्रथम अहमद उल्ला खां और एडीजे चतुर्थ सूर्य प्रकाश सिंह के साथ निर्माणाधीन सिविल न्यायालय के भवन निरीक्षण किया। उन्होंने अधूरे पड़े कार्यों को देखा। जिम्मेदारों से कहा कि अब कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। पास में पड़े नगर पालिका के कूड़े के ढेर को शीघ्र हटवाने के लिए ईओ निहाल सिंह को आदेश दिए। इस दौरान सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने प्रशासनिक न्यायमूर्ति को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अधिवक्ताओं के चैंबर का स्थान सुनिश्चित कराने की मांग की गई। इस मौके पर बार अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा, महेंद्र कुमार अग्रवाल, सचिव सतेंद्र पाल सिंह, मनोज कुमार अग्रवाल, सतीशचंद्र अग्रवाल, कैलाशचंद्र चौहान, दीनदयाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed