फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   chourichora mahotave

शहर में प्रभात फेरी और प्रतिमा पर माल्यार्पण, वंदे मातरम का गान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
chourichora mahotave
अमरोहा। चौरी चौरा कांड के शताब्दी समारोह पर गुरुवार को विविध कार्यक्रम हुए। शहीदों के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। कलक्ट्रेट सभागार में पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हुआ। शहर में सुबह में प्रभातफेरी निकाली गई। गांधी प्रतिमा और आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। लाउडस्पीकर से देशभक्ति आधारित गीत का प्रसारण हुआ। ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी...। इसके अलावा वंदे मातरम् का सामूहिक गान हुआ।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में चौरी चौरा शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हुआ। पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के व्यक्तित्व को अधिकारी और लोगों ने गौर से सुना। प्रभारी मंत्री विजय कश्यप ने कहा कि चौरी चौरा कांड देश की आजादी का अहम संघर्ष है। इससे पहले वह सुबह लगभग 8.30 बजे गांधी प्रतिमा के पास पहुंचे। उन्होंने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्हें नमन कर आजादी के दीवानों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद प्रभातफेरी निकाली गई। हालांकि बारिश के चलते मिनी स्टेडियम में रुकना पड़ा। लगभग आधा घंटा तक बूंदाबांदी हुई। इसके बाद दोबारा प्रभातफेरी रवाना हुई। जिसमें एनसीसी के कैडेट्स और एनएसएस के स्वयंसेवक शामिल रहे। शहर के आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद जेएस हिंदू इंटर कॉलेज में लोग पहुंचे। यहां पर वंदे मातरम् का गान हुआ। इस दौरान डीएम उमेश मिश्र, एसपी सुनीति, सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल, एडीएम वित्त और राजस्व विनय कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर विवेक यादव, डिप्टी कलेक्टर संजय बंसल, जिलाध्यक्ष डॉ. ऋषिपाल नागर, एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, निवर्तमान अध्यक्ष जिला पंचायत सरिता चौधरी, तहसीलदार अभय सिंह, अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल जग्गा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed