{"_id":"6994d693fe942ea5640b1291","slug":"children-showed-their-strength-in-the-divisional-level-sports-competition-jpnagar-news-c-15-mbd1006-836942-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चाें ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चाें ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। परिषदीय स्कूलों की एसएम इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रही खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान 100, 200, 600 मीटर दौड़, कबड्डी, खो-खो आदि खेलों में अलग अलग स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग कर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता बालक व बालिका वर्ग के बीच आयोजित की गई।
एसएम इंटर कॉलेज में मंगलवार को मंडल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम व बीएसए अलका शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में बालिका व बालक वर्ग के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय के बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बिजनौर की निक्की प्रथम स्थान पर रहीं। वहीं, 200, 400 व 600 मीटर दौड़ में बिजनौर की पलक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हॉकी में मुरादाबाद, वॉलीबॉल में अमरोहा, क्रिकेट में रामपुर, योगा में उझारी कलां (बिजनौर) और अंताक्षरी में मुरादाबाद की टीम प्रथम रही।
प्राथमिक विद्यालय के बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में बिजनौर की शगुन प्रथम और 100 मीटर दौड़ में संभल की नीतू और रामपुर की आलिपा खान संयुक्त रूप से प्रथम रहीं। 200 व 400 मीटर दौड़ में मुरादाबाद की कशिश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी व शतरंज में बिजनौर की टीम प्रथम रही। उच्च प्राथमिक विद्यालय के बालक वर्ग की 200, 400 व 600 मीटर दौड़ में रामपुर के अर्जुन प्रथम और 100 मीटर दौड़ में भी रामपुर के समीर प्रथम रहे।
विज्ञापन
चक्का फेंक में अमरोहा के अंशुल, वॉलीबॉल में बिजनौर, हॉकी में मुरादाबाद, टेबल टेनिस में मुरादाबाद के उवैस और योग में बिजनौर की टीम प्रथम रही। प्राथमिक विद्यालय के बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में अमरोहा के अनमोल प्रथम, 100 मीटर दौड़ में बिजनौर के दक्ष प्रथम और 200 व 400 मीटर दौड़ में कार्तिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. दुर्गा टंडन ने किया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष यादव, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिला अध्यक्ष विकास यादव, राहुल गुप्ता, अंजीव श्रोतिय, अभिषेक गुप्ता, मुकेश गोयल, अनिल कपूर, डॉ.गौरव मिश्रा, भूदेव शंखधार, अशोक पाठक आदि मौजूद रहे।