{"_id":"5c06e16fbdec2241454bbfb4","slug":"children-of-amroha-are-facing-cold-cash-is-in-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाते में रकम, फिर भी अमरोहा में बच्चों को सर्दी का सितम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाते में रकम, फिर भी अमरोहा में बच्चों को सर्दी का सितम
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा।
Updated Wed, 05 Dec 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा स्कूल में जमीन पर बैठकर पढ़ते बच्चे।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्च प्राथमिक स्कूल में डेस्क बेंच नहीं खरीदे गए हैं। हालांकि मार्च में ही 1.71 करोड़ रुपये भेज दी गई है। स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के अकाउंट में ट्रांसफर भी कर दिए गए हैं। बावजूद इसके अब तक खरीदे नहीं गए हैं। जबकि इस बढ़ती सर्दी का सितम झेलने को मजबूर हैं। छात्र-छात्राएं जमीन पर बैठ कर पढ़ रहे है।
जिले में 479 उच्च प्राथमिक स्कूल हैं। सर्व शिक्षा अभियान के तहत माहौल बेहतर बनाने की कोशिश हो रही है। दरअसल शासन की मंशा है कि परिषदीय स्कूल के बच्चें पब्लिक स्कूल के छात्रों की तरह दिखें। हालांकि शासन की तमाम कवायद के बावजूद हालात में सुधार नहीं हो रहा है। इसी के तहत इन स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए डेस्क और बेंच खरीदने का निर्देश मिला। जिले में इसके तहत 110 स्कूल का चयन हुआ। बेसिक शिक्षा विभाग ने 40 से 250 छात्रों वाले उच्च प्राथमिक स्कूल का चयन किया।
शासन ने मार्च 2018 में 1.71 करोड़ रुपये आवंटित कर दी। रकम लैप्स न हो। इसके लिए विभाग ने पहल की। स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के अकाउंट में रकम ट्रांसफर कर दिए।चयनित प्रत्येक स्कूल के अकाउंट में 1.56100 लाख रुपये भेजे गए। अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र भी शुरू हो गया है। बावजूद इसके नौ माह बीत गया है, लेकिन अब तक डेस्क और बेंच नहीं खरीदे गए हैं। ठंड का असर बढ़ने लगा है। छात्र छात्राएं जमीन पर बैठ कर पढ़ रहे हैं। बावजूद इसके जिम्मेदारों को कोई परवाह नहीं है।