Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Chief Engineer inspected powerhouses, feeders and lines

Amroha News: मुख्य अभियंता ने किया बिजलीघरों, फीडर और लाइन का निरीक्षण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Chief Engineer inspected powerhouses, feeders and lines
गजरौला। मुख्य अभियंता राजेश कुमार ने गजरौला विद्युत वितरण खंड के नगर, बछरायूं व धनौरा बिजलीघरों, फीडर और लाइन का निरीक्षण कर किया। अधिकारी और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि नियमित निरीक्षण कर यह देखते रहें कि निर्बाध आपूर्ति हो रही है या नहीं। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


मुख्य अभियंता ने सबसे पहले नगर क्षेत्र में अतरपुरा, रेलवे स्टेशन रोड पर लगे ट्रांसफार्मर देखे। काम करते मिले कर्मचारियों से जानकारी ली कि ट्रांसफार्मर में क्या खामी आई है। सही करने में कितना समय लगेगा। जल्द से जल्द सही कर आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश दिए। उन्होंने जर्जर लाइनों का निरीक्षण किया। इसके बाद वह धनौरा और बछरायूं में गए। दोनों नगरों में बिजलीघरों का निरीक्षण किया। धनौरा मार्ग पर गुजर रहीं बिजली लाइनों का निरीक्षण किया। मुख्य अभियंता ने अधिकारियों से कहा कि कहीं पर बिजली संबंधी समस्या आ जाने पर उसका तुरंत निस्तारण किया जाए। कम क्षमता के ट्रांसफार्मर के स्थान पर अधिक क्षमता के लगवाएं। पुरानी व जर्जर लाइन बदली जाए। काेई भी कर्मचारी या अधिकारी अपने क्षेत्र में भ्रमण करता नहीं पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed