फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Chicken remains thrown in pond, FIR against shopkeeper

Amroha News: तालाब में मुर्गे के अवशेष डाले, दुकानदार पर एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 07:27 AM IST
विज्ञापन
Chicken remains thrown in pond, FIR against shopkeeper
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
विज्ञापन

गांव जाझरू में एक दुकानदार ने मुर्गे के अवशेष तालाब में डाल दिए। जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। तालाब में मौजूद मछलियों के जीवन को खतरा मंडरा गया। मत्स्य विकास अधिकारी ने दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

नौगांवा सादात क्षेत्र के जाझरू गांव में सार्वजनिक तालाब है। जिसमें मछलियों का पालन किया जा रहा है। गांव निवासी विशाल मुर्गे के मीट की दुकान चलाता है। आरोप है कि विशाल मुर्गे के अवशेषों को तालाब डाल देता है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत की, लेकिन वह नहीं माना। जिस पर लोगों ने मत्स्य विकास अधिकारी से इसकी शिकायत की। मत्स्य विकास अधिकारी अंकित कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इसके बाद आरोपी विशाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मत्स्य विकास अधिकारी ने बताया कि मुर्गे के अवशेष तालाब में डालकर प्रदूषण फैला रहा है। जिस तालाब में पलने वाली मछलियों के जीवन को खतरा है। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed