फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Cheers for Baba Bholenath from the streets to the Shiva temples

Amroha News: सड़कों से शिवालयों तक बाबा भोलेनाथ के जयकारे

Thu, 24 Jul 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 24 Jul 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Cheers for Baba Bholenath from the streets to the Shiva temples
अमरोहा। शिवरात्रि पर बुधवार को जिलेभर के शिवालयों में शिवभक्तों का सैलाब उमड़ा। दिनभर सड़कों से शिवालयों तक बाबा भोलेनाथ के जयकारे गूंजते रहे। मंदिरों में घंटे-घड़ियाल की ध्वनि से वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

भक्तों ने मंत्रोच्चार के साथ भोलेनाथ का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया और अपने व परिवार के लिए मंगल कामना की। शहर में वासुदेव मंदिर, नौगांवा सादात गजस्थल, शिव मंदिर पीला कुंड, धनौरा में पत्थर कुटी मंदिर, गजरौला में राम मंदिर और हसनपुर में शिवाला मंदिर में तड़के से दोपहर तक जलाभिषेक का दौर चलता रहा। सुरक्षा के लिहाज से मंदिरों पर पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

बुधवार को सावन माह की शिवरात्रि थी। इसके चलते सुबह से ही शिवालयों में शिवभक्तों की कतारें लगनी शुरू हो गईं। डीजे के साथ ब्रजघाट, हरिद्वार आदि स्थानों से डाक कांवड़ में गंगाजल लेकर लौटे शिवभक्तों ने शिवालयों में जलाभिषेक कर कांवड़ चढ़ाई। शिवालयों में जलाभिषेक पूजन के साथ हर-हर महादेव के जयकारों की गूंजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने विधिविधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख शांति की कामना की। अमरोहा के प्राचीन वासुदेव तीर्थ मंदिर, बाबा गंगानाथ मंदिर, रियासत वाला मंदिर समेत अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिरों में गूंजते जयकारे और घंटा घड़ियाल की ध्वनि से वातावरण भक्तिमय हो गया। सावन का महीना भगवान भोलेनाथ की पूजा के लिए विशेष माना जाता है।
शिवरात्रि : तड़के से ही मंदिरों में लगी भक्तों की कतारें

मंडी धनौरा/बछरायूं। शिवरात्रि पर नगर और ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए तड़के से ही श्रद्धालुओं की लाइन लग गई। पत्थरकुटी शिव मंदिर पर दिनभर जलाभिषेक के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।
पत्थरकुटी शिव मंदिर पर कांवड़ का जल चढ़ाने वालों के लिए अलग से लाइन बनाई लगाई थी। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स तैनात रही। परिसर में मेले का भी आयोजन किया गया। इसके अलावा गढ़ी मंदिर, राम-जानकी मंदिर, राम मंदिर, नुक्कड़ शिव मंदिर, बालाजी धाम, सब्जी मंडी मंदिर आदि में भी श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जल अर्पण किया। तोमड़ा गांव में स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर भी तड़के से ही भगवान का जलाभिषेक करने वालों की लाइन लग गई थी। बछरायूं में भी श्रद्धालुओं ने शिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा अर्चना की।
चाकेश्वर और चौबारा के शिवमंदिर पर उमड़े शिवभक्त

गजरौला। शिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए मंदिरों में शिवभक्तों तड़के से ही लाइन लग गई। काफी इंतजार के बाद उनका नंबर आया। मंडी विधायक राजीव तरारा ने समर्थकों संग गंगा प्याऊ शिव मंदिर पर जलाभिषेक किया।

बुधवार को सावन माह की शिवरात्रि होने के कारण तड़के से ही शिवभक्त व कांवड़िये चाकीखेड़ा स्थित चाकेश्वर महादेव मंदिर व चौबारा के शिव मंदिर में उमड़ने लगे थे। बेल पत्र लेकर मंदिरों में पहुंचे शिवभक्तों ने अपने ईष्ट का जलाभिषेक करने के बाद बेल पत्र अर्पित किए। इसके अलावा गंगा प्याऊ शिव मंदिर इंदिरा चौक, शिव मंदिर चौपला समेत अन्य मंदिरों में भी शिवभक्तों की लंबी लाइन लगी रही। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के बाद घर में सुख समृद्धि की कामना की।
घंटे घड़ियाल की ध्वनि से बदला वातावरण

हसनपुर/सैदनगली। शिवरात्रि पर दिनभर क्षेत्र के मंदिरों और शिवालयों में जलाभिषेक का दौर जारी रहा। मंदिरों में गूंजते जयकारे और घंटा घड़ियाल की ध्वनि से वातावरण भक्तिमय हो गया। भक्तों ने भगवान शिव के जयकारों संग जलाभिषेक किया और सुख समृद्धि की कामना की।

हसनपुर के झारखंड महादेव शिवाला मंदिर पर सुबह चार बजे से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लाइन लगनी शुरू हो गई। भंडारे का आयोजन भी किया गया। मंदिर के कमेटी के प्रबंधक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि मंदिर में श्रद्धालुओं की व्यवस्था के लिए बैरिकेडिंग कराई गई थी। इस मौके पर इशात सैनी, डा.एमपी सिंह, सतवीर गिरी आदि मौजूद रहे। उधर, सैदनगली में भी मंदिरों में जलाभिषेक किया जो शिवभक्त मंगलवार को गंगाजल लेने के लिए ब्रजघाट गए थे। वह बुधवार को लौट आए। नगर के बगीची वाले पौराणिक शिव मंदिर और क्षेत्र के बिजनौरा गांव के पुराने शिव मंदिर पर जलाभिषेक किया गया। इस दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। आदमपुर के शिव मंदिर पर भी जलाभिषेक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed